भगवानपुर ग्रामीण मंडल में मास्टर सत्यपाल ने किया चुनाव प्रचार

भगवानपुर 31 जनवरी (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवानपुर ) भगवानपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल ने मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी के साथ गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया उन्होंने गांव मानकपुर आदमपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर राज पाल  से आशीर्वाद प्राप्त किया और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी के साथ मिलकर जनसंपर्क के माध्यम से घर घर जाकर वोट मांगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन घर घर जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में वोट देने का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगवानपुर सीट पर इस बार कमल खिलेगा। भाजपा युवा नेता सचिन चौधरी ने बताया कि भगवानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल सिंह द्वारा डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया गया।

इस प्रचार प्रसार कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा श्री किरण चौधरी, युवा भाजपा नेता सचिन चौधरी कमल वर्मा नामदेव ,शिव कुमार प्रधान, मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  गांव मानकपुर आदमपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मास्टर सत्यपाल का स्वागत किया और उनके साथ मिलकर चुनाव प्रचार भी किया चुनाव प्रचार कार्य में




समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने किया पिरान कलियर में भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रुड़की 31 जनवरी (संजय सैनी संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की)  पिरान कलियर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी  मुनीश सैनी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार , जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान , जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा,  अमित कुमार जी एवं वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रयासों से पिरान कलियर में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे जय भगवान सैनी जो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हो गए थे उन्हें भी पार्टी मेवापस लाने का काम किया गया। जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और एकजुटता के साथ पिरान कलियर सीट पर कमल खिलाने का संकल्प लिया।




भाजपा महिला मोर्चा ने मदन कौशिक के लिए माँगे वोट

हरिद्वार 31 जनवरी (वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार )    हरिद्वार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के समर्थन में महिला मोर्चा की प्रदेश



महामंत्री श्रीमती अन्नू कक्कड व वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती कामिनी सडाना,श्री मति कमला जोशी के नेतृत्व में अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने जनसंपर्क में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर मदन कौशिक को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया ,उत्तरी हरिद्वार वार्ड नंबर 1, 2 व वार्ड नं 12 इंडस्ट्रीज एरिया में महिलाओं ने मदन कौशिक को पूर्ण बहुमत से भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया इस दौरान  सरोज, मृदुला शास्त्री, आभा शर्मा, रेखा धस्माना,  अरुणा बंसल, लक्ष्मी राणा, संजना शर्मा ,अश्विनी चौहान, अनामिका शर्मा, सपना शर्मा, सोनिया अरोड़ा, गोमती मिश्रा, रीता शर्मा, रितु मदान, पूनम मखीजा ,पारुल चौहान,  गोमती मिश्रा, बिना राजपूत, लीला रावत ,मनीषा वर्मा, अंजू वधावन आदि अनेक वरिष्ठ महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं !

1 फरवरी को भाजपा संपूर्ण उत्तराखंड में एक साथ करेगी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

देहरादून 31 जनवरी (जेके रस्तोगी संवाददाता गोविंद कृपा देहरादून )


उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी कल, 01 फरवरी से गढ़वाल और कुमायूं मंडलों में दो स्थानों पर एक साथ चुनाव अभियान की शुरू करने जा रही है | पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी द्धारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस अभियान का आगाज, गढ़वाल मण्डल, देहारादून के विकासनगर में प्रात: 11 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री माननीय जयराम ठाकुर द्धारा किया जाएगा | इसके बाद जयराम ठाकुर सहसपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | वहीं दूसरी और कुमायूं मण्डल में भाजपा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर द्धारा हल्द्वानी से प्रात: 12 बजे किया जाएगा | इसके उपरांत मनोहर लाल खट्टर लालकुंआ विधानसभा में स्थानीय भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे |

 

इसके अतिरिक्त पार्टी की और से जानकारी दी गयी कि 3 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे पी नड़ड़ा और 4 फरवरी को माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एक दिन के प्रवास में उत्तराखंड प्रचार अभियान में प्रतिभाग करने आ रहे हैं | इस क्रम में श्री जे पी नड़ड़ा जी उत्तरकाशी में प्रात 11.15 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनगर विधानसभा में दोपहर 2.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे | वहीं श्री अमित शाह जी 4 फरवरी को पिथौरागढ़ में प्रात 11.20 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | इसके उपरांत माननीय गृह मंत्री जी नरेंद्रनगर विधानसभा में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे |

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवाओं को कराया भाजपा में शामिल

हरिद्वार 31 जनवरी (वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)



श्रवण नाथ नगर स्थित भाटिया भवन में पूर्व छात्र नेता करन वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष व शहरी विधायक,भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक एवं भाजपा की रीती नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा

इस अवसर पर सभी युवाओं का पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा निरंतर राष्ट्रीय एवं विकास कि बात को लेकर निरंतर देश की सेवा कर रही है और जिस प्रकार युवाओं का साथ भाजपा को मिल रहा है भाजपा हरिद्वार सहित उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगी !

युवा भाजपा नेता करन वर्मा ने कहा कि युवा अब राष्ट्रवाद को जान चुका है इसलिए वो राष्ट्रवाद की विचारधारा को पकड़कर भाजपा व मोदी जी के विकास के मॉडल पर चल पड़ा है उसी कड़ी में आज हरिद्वार के सैकडों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर इस बात को प्रमाणित किया है !

इस अवसर पर पूर्व छात्र नेता नवजोत सिंह वालिया , करन शर्मा , श्रेय शास्त्री, हिमांशु वर्मा, अर्जुन शर्मा, समर्पण अरोड़ा, मिनेश, अभिषेक, अमित, सक्षम, रिधम, ऋतिक, शिवा, विशाल, कमल , अनुपम,आदि दर्जनों युवा ने भाजपा का दामन थामा इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग ,भोला शर्मा, गौरव भारद्वाज आदि अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया आदेश चौहान को विजई बनाने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी* *ओबीसी मोर्चा* के तत्वावधान में जांगिड़/धीमान ब्राह्मण समाज की *विश्वकर्मा महासभा हरिद्वार* की एक बैठक *26,भेल रानीपुर विधानसभा* के प्रत्याशी लोकप्रिय विधायक *श्री आदेश चौहान* जी के समर्थन में रखी गयी। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष धर्मपाल धीमान जी ने एवं संचालन सन्दीप सिंहानिया प्रजापति (सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चा) द्वारा किया गया । बैठक में भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यो एवं उपलब्धियों पर विधायक आदेश चौहान जी द्वारा प्रकाश डाला गया एवं भारी मतों से विधानसभा रानीपुर एवं उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाये जाने के लिए अपील की गई।



बैठक में श्री अमित जांगिड़ जी विश्वकर्मा महासभा के सचिव , संरक्षक ऐ के धीमान जी, मण्डल महामंत्री राधेश्याम जी इत्यादि ने भी अपने विचार रखे। उपस्थित बन्धुओ ने भारी बहुमत से भाजपा को विजयी बनाने हेतू संकल्प लिया। बैठक में सुभाष धीमान,जितेन्द्र धीमान, राकेश धीमान, योगेश जांगिड़,राकेश विश्वकर्मा, अरुण जांगिड़, आदेश धीमान, अरुण धीमान, रूपेश विश्वकर्मा,मदन धीमान, राजेन्द्र धीमान, प्रेमपाल धीमान इत्यादि उपस्थित रहें।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने झबरेड़ा में की चुनाव समीक्षा

झबरेड़ा 31 जनवरी झबरेड़ा विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान जी ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की साथ ही  पार्टी कार्यकर्ताओं को इस चुनावी माहौल में जी जान से जुड़ने का आह्वान किया डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि इस बार चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो हमें पार्टी के लिए मिलकर काम करना है और दोबारा झबरेड़ा में कमल खिलाना है। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन मानवेंद्र चौधरी , प्रवासी प्रभारी रिशिपाल सैनी  विस्तारक चतुर्वेदी जी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूर्यवीर मलिक , मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल , जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल गोयल  एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेl



किसानों के खतो, खलियानो तक पहुंचे स्वामी यतीश्वरा नंद

 हरिद्वार धनपुरा 31 जनवरी (दिनेश कश्यप संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र ) उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के विधायक स्वामी यतिस्वरानंद ग्रामीणो से संपर्क करने उनके खेतों तक जा रहे हैं उन्होंने कहा कि  गन्ना मंत्री के रूप में गन्ना किसानों के लिए अल्प कार्यकाल में कुछ कार्य करने का सौभाग्य मिला। लेकिन आज मुझे बेहद खुशी हुई जब मैं चुनाव प्रचार के दौरान गन्ने की कटाई छिलाई करते महिला किसानों के बीच पहुंचा और उन्होंने कहा कि आपने समय पर गन्ना भुगतान, नगद खाद, बीज, कीटनाशक बिक्री व गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि करके प्रदेश भर के किसानों का भला किया है जिससे किसान बेहद खुश है। स्वामी यतीश्वरा नंद  ने बताया कि उन्होंने मुझे जीत का आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी  और चुनाव प्रचार में अपने भरपूर प्यार और समर्थन का वादा किया है जिसके लिए मैं उनका हमेशा कृतज्ञ रहूंगा। स्वामी यतींश्वरा नंद 



के साथ इस जनसंपर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष विकास गौतम ,धर्मेंद्र चौहान ,चंद किरण ,चरण सिंह सैनी ,तिलक राम सैनी शुभम सैनी अंकित कुमार अमित सैनी सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

मेयर गौरव गोयल ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी विदाई

रुड़की 31 जनवरी (अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की ) 



रुड़की नगर निगम में सफाई कर्मचारी राजबाला के रिटायर्ड होने पर नगर निगम सभागार में उनका विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाl जिसमें नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ कर भाग लियाl

इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हम 

  राजबाला जी के  स्वस्थ  जीवन एवं लंबी आयु की कामना करते  हैं   हुए उन्हे भाव भीनी  विदाई दी l मेयर गौरव गोयल  ने राजबाला द्वारा तीन दशक तक की गई उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त कियाl

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा रुड़की के संरक्षण सुखविंदर बाल्मीकि, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, उपाध्यक्ष अजय बन्नू ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रांत सिरोही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मीकि ,रामेश्वर प्रसाद नगर महासचिव नरेश ने अपने विचार व्यक्त किएl

इस अवसर पर नगर मेयर गौरव गोयल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बाल्मीकि समाज द्वारा रुड़की के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में योगदान को अनुकरणीय बतायाl

जय भगवान सिंह सैनी ने कलियर से नाम लिया वापस

रुड़की 31 जनवरी  (अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की ) नामांकन वापस लेने के क्रम में कलियर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे जय भगवान सैनी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया था लेकिन आज उन्होंने अपना नामांकन वापस ले कर कलियर में भाजपा को मजबूत करने का काम किया है उपरोक्त जानकारी जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा ने प्रदान करते बताया कि विधानसभा कलियर से निर्दलीय पर्चा भरने वाले जय भगवान सैनी ने लोकसभा सांसद डॉ निशंक जी के प्रयासों से नामांकन लिया वापस ले लिया है  इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार पूर्व राज्य मंत्री ,विमल कुमार , जिला महामंत्री विकास तिवारी जिला कार्यालय प्रभारी, लव शर्मा, प्रशांत पोसवाल, आदित्य राज सैनी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर लक्सर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी भी संजय गुप्ता के साथ दिखाई दिए जिससे इन दोनों विधानसभा में भाजपा को मजबूती मिली और पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एकजुट दिखाई दे रहे हैं।



रानी देवयानी सिंह को अपना समर्थन देते हुए कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल

रुड़की 31 जनवरी  (अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की ) खानपुर विधानसभा में भाजपा की प्रत्याशी रानी देवयानी सिंह को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे उनकी जीत सुनिश्चित है इसी परिपेक्ष में खानपुर विधानसभा मैं कांग्रेस के लोकप्रिय नेता रामकुमार चौधरी  व उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर रानी देवयानी सिंह को अपना समर्थन देते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेसी नेता राम कुमार चौधरी का स्वागत करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रदेश में इस बार पुनः  भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस बार हमारा लक्ष्य 60 के पार है जिसे सहज ही प्राप्त कर लिया जाएगा ।






उन्होंने कहा कि रानी देवयानी सिंह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं जिनकी जीत सुनिश्चित है ।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रानी देवयानी , खानपुर विधानसभा से चार बार के विधायक लोकप्रिय जन नेता विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन , भाजपा ओ०बी०सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी  ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी , हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान  ,जिलाध्यक्ष ओ०बी०सी मोर्चा प्रदीप सिंह पाल ,मंडल अध्यक्ष विकास पाल ,ठाकुर चंदन सिंह पदाधिकारी उपस्थित रहे।



स्वामी यतीश्वरा नंद ईमानदार और लोकप्रिय जन नेता है :-अनीता वर्मा

 हरिद्वार ग्रामीण की जनता को शेर और सियार में फर्क करना आता है :- अनीता वर्मा 

हरिद्वार/धनपुरा 1 फरवरी  भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं लक्सर विधानसभा की चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा ने धनपुरा स्थित स्वामी यतिस्वरानंद के मुख्य चुनाव कार्यालय में पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार के देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ता और सम्मानित मतदाता इतने समझदार हैं कि उन्हें शेर और सियार में फर्क करना आता है । उन्होंने हरीश रावत , अनूपमा रावत और दूसरे विपक्षी प्रत्याशियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वामी यतींश्वरा नंद  हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के शेर हैं जिन्हें इस क्षेत्र की जनता असीम स्नेह करती है यही कारण है कि स्वामी यतिस्वरानंद ने पिछले चुनाव में भ्रष्ट मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराया था और इस बार उनकी बेटी अनुपमा रावत को रिकॉर्ड मतों से हराएंगे । अनीता वर्मा ने कहा कि स्वामी यतींदश्वरा नंद  ईमानदार लोकप्रिय नेता है जबकि विपक्ष में खड़े लोग स्वार्थी मौकापरस्त हैजो रंगे हुए सियार की तरह है जो अपने आप को राजा बताने की कोशिश कर रहे हैं जबकि वह भ्रष्ट है और भ्रष्टाचार का पैसा अपने घरों में भरकर आज एक इमानदार आदमी के सामने चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के सम्मानित मतदाताओं से स्वामी यतिस्वरानंद के चुनाव में उनका साथ देने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की भाजपा मुख्य चुनाव कार्य धनपुरा पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य एवं लक्सर विधानसभा की चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा का कार्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार, सह प्रभारी चरण सिंह सैनी ,तिलक राम सैनी ,भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दीपा सैनी , शिवांतिका शुक्ला,जिला मीडिया प्रभारी संजय वर्मा, पार्थ सैनी



एवं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटका पहना कर स्वागत किया।

खानपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान अपनी सरलता ,सादगी ,विनम्रता से मतदाताओं का मन जीत रही है रानी देवयानी


 रुड़की 30 जनवरी (अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की) खानपुर विधानसभा क्षेत्र में धीरे-धीरे आगामी चुनावों के प्रति लोगों के रुझान आने शुरू हो गए हैंl यदि इस बार त्रिकोणीय संघर्ष की संभावना है, परंतु जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है और सभी पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा अपनी पूरी ताकत जमीनी स्तर पर लगाने के परिणाम स्वरूप अगले 5 से 7 दिनों में स्थिति पूर्ण रूप से स्पष्ट हो जाएगीl

प्रत्येक पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूर्ण श्रद्धा से अपनी पार्टी को जिताने हेतु प्रयासरत हैंl  सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रानी देवयानी सिंह  द्वारा दिन प्रतिदिन अपने प्रचार की रफ्तार बड़ी तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा हैl उनको क्षेत्र की जनता से अपार सहयोग मिल रहा है, पर इस बार जनता उनको पिछले कार्यकाल के दौरान की गई गलतियों को भी बता रही है जिसे भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अपने सहज स्वभाव से स्वीकार करती हुई भविष्य में इस प्रकार की गलतियां नहीं की जाएगी इस का आश्वासन दे रही हैl यद्यपि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के आने से मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है, परंतु जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जाएगा वैसे वैसे जनता का रुझान स्पष्ट कर देगा की असली टक्कर किन दो प्रत्याशियों के मध्य होगीl वर्तमान समय में चुनाव प्रचार में बीएसपी प्रत्याशी श्री रविंद्र पनियाला, निर्दलीय उमेश कुमार एवं बीजेपी प्रत्याशी  ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी हैl

इस बार विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं को लुभावने का प्रयास कर रहे हैंl वही कांग्रेश से नाराज लोग भारतीय जनता पार्टी की तरफ आकर्षित हो रहे हैंl

परंतु भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशी का समाचार यह है की क्षेत्र की जनता देश हित को सर्वोपरि रखकर वोट डालने का विचार बना रही हैl यदि पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता को कन्वेंस करने में सफल  रहते हैं, तो निश्चित तौर पर इसका लाभ आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रहा हैl

 खानपुर विधानसभा क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या को लेकर काफी लोगों की नाराजगी क्षेत्रीय विधायक के प्रति हैl परंतु यह क्षेत्र नगर निगम के अधीन आने व क्षेत्र में पानी सप्लाई की व्यवस्था का कार्य चलने के परिणाम स्वरूप व आगामी वर्ष में सीवर लाइन के प्रोजेक्ट का क्षेत्र में आने से पानी निकासी की समस्या का समाधान स्वयं ही हो जाएगाl जिसको  इस क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाने में नाकाम रहे हैं या बोलो जमीनी लोगों से दूरी बनाए रहेl

यह यह भी सच है कि क्षेत्र की जनता करोना काल में सरकार द्वारा राशन वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने व अन्य परियोजनाओं के माध्यम से उनको जो सहयोग किया गया उसे भूल ही नहीं है उनके मन में यह भी डर है कि सत्ता परिवर्तन होने से उनको इन सुविधाओं से कहीं वंचित तो नहीं रहना पड़ेगा यदि सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता जनसंपर्क के माध्यम से उनको अपने भरोसे में लेने में सफल रहे तो भारतीय जनता पार्टी को इसका लाभ अवश्य मिलेगाl

भगवानपुर में बसपा के प्रत्याशी सुबोध राकेश को मिल रहा है हर वर्ग का समर्थन

*भगवानपुर 30 जनवरी (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवानपुर )



विधानसभा भगवानपुर के डाडली गांव में भगवानपुर के लोकप्रिय नेता एवं भगवानपुर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को मिला गुज्जर समाज का समर्थन गांव के सभी लोगों ने कहा की चुनावों में हर तरह से रहेगे साथ। इस दौरान लोकप्रिय नेता भगवानपुर बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश ने कहा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे। और आने वाली 14 फरवरी को आप सभी लोग हाथी के सामने वाला बटन दब आएंगे और विधानसभा भेजने का काम करेंगे और आने वाला समय और वक्त आप सभी का है जिस प्रकार से माननीय मंत्री जी के समय में आप सभी को प्यार मिला था उसी प्रकार आने वाले वक्त में आपको प्यार मिलेगा और आपके जो भी कार्य हैं उसे में प्राथमिकता के आधार पर पूरा करूंगा। यह वादा आपके भाई और बेटे का है इस दौरान महावीर चौधरी जी, चौधरी मदन सिंह जी, विक्रम सिंह चौधरी बिरेंदर सिंह, चौधरी रमेश कुमार, चौधरी विनोद कुमार, चौधरी जॉनी कुमार, चौधरी डॉक्टर कहर सिंह, इंद्रपाल जी, चौधरी बलवंत प्रधान जी, चौधरी सुंदर लाल जी, चौधरी कंवर पाल जी, चौधरी ओमवीर जी, चौधरी रामकुमार जी, चौधरी सतपाल जी, चौधरी ज्योति प्रसाद जी, चौधरी चरण सिंह जी, चौधरी जसवीर जी, चौधरी चतुरदास जी, चौधरी महक सिंह जी, चौधरी प्रताप जी, चौधरी श्याम सिंह जी, चौधरी बबलू जी, चौधरी इंद्रपाल जी, चौधरी सोनू कुमार जी , इत्यादि लोग मोजूदा रहे।

क्षेत्रीय धर्मशाला समिति ने मदन कौशिक को विजई बनाने का लिया संकल्प

हरिद्वार 30 जनवरी (वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार )



अपर रोड़ स्थित नानकी देवी धर्मशाला में क्षेत्रीय धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महेश गौड के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमे भाजपा के प्रत्याशी मदन कौशिक के पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण ,जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया ! तत्पश्चात सभी क्षेत्रीय धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों ने हरिद्वार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भारी मतों से विजयी बनाकर पांचवी बार विधायक बनाने का निर्णय लिया,

  इस अवसर पर महामंत्री विकास तिवारी ,राजेंद्र गौड़ ,संरक्षक रमेश भाई, क्षेत्रीय धर्मशाला समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंघल, भूपेंद्र कुमार, प्रभात कौशिक, श्रीनिवास पांडे, शिवकुमार शर्मा ,रमेश मिड्डा, राजेंद्र गौड़ ,प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा ,अनिल शर्मा, भुवन चंद्र त्रिपाठी ,नितीश गौड, भोला नंद जोशी, जयपाल रोहिल्ला आदि अनेक सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मध्य हरिद्वार में किया जनसंपर्क

 हरिद्वार 30 जनवरी (रजत अरोड़ा संवाददाता गोविंद कृपा ज्वालापुर ) मध्य हरिद्वार राज लोक विहार वार्ड 20 के पार्षद राजेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया ! जिसमें जनसंपर्क के दौरान मदन कौशिक ने कहा कि हम अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहें हैं जिसके चलते स्थानीय लोगों से मिल रहें अपार जन समर्थन वं स्नेह भाजपा सरकार की जनहित नीतियों एवं विकास कार्यों पर विश्वास दिखाता है।

जिसके चलते जनता से मिल रहें भरपूर


समर्थन,आशीर्वाद से 2022 में पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के द्वारा मिल रहे आशीर्वाद, जनसमर्थन से हमें पूर्ण विश्वास है कि हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को हम जनता के साथ मिलकर पांचवीं बार भारी मतों से जीता कर उनके हाथों को मजबूत करना है और 2022 में पुनः भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनानी है, हरिद्वार शहर में चारों ओर  विकास के कार्य किए हैं वह सब धरातल पर उपस्थित हैं ! जनता भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को भारी मतों से जीता कर अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी हैं! इस अवसर पर मंडल महामंत्री बृजेश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री मृदुला शास्त्री, पंकज गिरी, कुशल पाल, संजय पवार ,योगेश गंगवार ,महेंद्र धामा, जबर सिंह सैनी, लोकेश गिरी, रवि दत्ता, अनुज सैनी, नेपाल सिंह, वीपी सिंह, आईपी सिंह, रणवीर सिंह, भावना कौशिक, भावना कश्यप, शोभना कश्यप, बबीता राजपूत, रेखा सिंह, अनीता ,ममता सिंह, संजय त्रिवाल,विनय त्रिवाल, गौरव भाटिया आदि अनेक महिला, युवा व पुरूष कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहें !

मदन कौशिक ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार 30 जनवरी (वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)


भगत सिंह चौक के निकट गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई,इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ, बापू ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है, उनके संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह की भावनाएं छिपी हुई हैं। देश को एक एवं अखंड रखने के लिए आवश्यक है कि हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करें और उनके बताए मार्ग पर चलें। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी,मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मंडल महामंत्री बृजेश चौधरी,अनिलपुरी, डॉ विशाल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रंजना चतुर्वेदी, कमला जोशी,मृदुला शास्त्री,शुष्मा चौहान,संजय त्रिवाल, संजय अग्रवाल,

विनय त्रिवाल आदि सभी ने उपस्थित रहकर पुष्पांजलि अर्पित की !

स्वामी यतीश्वरा नंद ने बहादरपुर जट ,अम्बू वाला ने किया जनसंपर्क



 डिग्री कॉलेज ,मिनी स्टेडियम ,सड़कें ,पानी ,की टंकी के नाम पर स्वामी यतीश्वरानंद ने मांगे वोट

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने बहादरपुर जट, अंबुवाला में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कमल के फूल पर मतदान करने की अपील की।

रविवार को हरिद्वार ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतींद्र आनंद ने बहादरपुर जट ने कराए गए विकास कार्यों को लेकर स्थानीय निवासियों से मतदान की अपील की उन्होंने कहा कि बहादरपुर जट में डिग्री कॉलेज मिनी स्टेडियम पानी की टंकी पूरे गांव में अच्छी सड़कें संपर्क मार्गों की सड़कें बनवा कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की हैं। गांव में कराए गए कार्यों से उत्साहित लोगों ने स्वामी आशीष आनंद का फूलों की बारिश कर जग जगह स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने गांव में ऐतिहासिक कार्य कराए जबकि इनसे पहले किसी भी विधायक ने गांव में आकर विकास कार्य नहीं कराए।  

इस दौरान स्वामी ने ग्राम अम्बुवाला में पानी की टंकी, सड़कें आदि के नाम पर मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाएं कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। 

इस दौरान बहादरपुर जट गांव के कश्यप समाज के भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ली। 

जिसमें राजेश कश्यप के सहयोग सेपिंटू कश्यप, अनिल कश्यप, राजेश कश्यप, प्रदीप कश्यप नरेश कश्यप विनोद कश्यप , संजय कश्यप रवि कश्यप, सचिन कश्यप, जोगिंदर कश्यप, मुकेश कश्यप पूर्ण कश्यप अरविंद कश्यप, पाल सिंह कश्यप आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

चुनाव प्रचार मेंधर्मेंद्र सिंह, शाहरुख सलमानी, आदेश, प्रमोद कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विकास प्रधान, सोहनवीर, रीनू चौधरी,  शेषराज सैनी, लक्ष्मीकांत सैनी, मो यासीन,  इकराम अली, अब्दुल रहमान, सेह रान अली, मोहर सिंह, सत्य कुमार, लोकेश कुमार, धूम सिंह, हाजी नोशा, आलोक यादव, राजेश दरोगा, शराफत फोजी आदि शामिल हुए।

ग्राम अंबुवाला में दिनेश चौहान, अर्जुन चौहान, लोकेश कुमार, धूम सिंह, मेनपाल, बृजेश कुमार, बृजेश धीमन,अनिल चौहान, राजकुमार चौधरी,डॉ धर्म सिंह, बलवंत कुमार, अंकित चौहान, पुखराज, संजय पहलवान आदि शामिल हुए।

लक्सर में भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 लक्सर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने किया शुभारंभ 

लक्सर 30 जनवरी( पवन आर्य संवाददाता गोविंद कृपा लक्सर )भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग विधानसभा के प्रभारी शोभाराम प्रजापति ,संयोजक जितेंद्र चौधरी ,प्रवासी प्रभारी कृष्ण कुमार एवं चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा ने लक्सर विधानसभा के प्रत्याशी संजय गुप्ता के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लक्सर में शिव चौक के पास किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष विशन पाल कश्यप, लक्सर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष राज सिंह चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि लक्सर विधानसभा से संजय गुप्ता तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं और उनकी जीत सुनिश्चित है ।उन्हें सभी लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है ।लक्सर विधानसभा की चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि घर घर जाकर अपने लोकप्रिय विधायक संजय गुप्ता की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी वर्ग में भाजपा का प्रचार करें सभी लोगों को उत्तराखंड सरकार की 5 वर्षों की उपलब्धियां और मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल का ब्योरा  देते हुए अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय के प्रभारी लव शर्मा, जिला भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी संजय वर्मा, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, लक्सर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी डॉ प्रणव शर्मा ,अनीता राजपूत ,अंजू उपाध्याय, पुष्पा नामदेव, प्रणव शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 





स्वामी यतिस्वरानंद ने लालढांग क्षेत्र को दी करोडो रुपए की सौगात


 हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में लाखों करोड़ों की सौगात दी है उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य इस क्षेत्र की कहानी खुद कह रहे हैं ।हरिद्वारी रोड, 14 गाँवों में पानी की टंकी, सड़कों, श्यामपुर में पीएचसी, मॉडल डिग्री कालेज, रवासन नदी पर पुल के विकास पर  आज भाजपा कार्यकर्ता  वोट माँग रहे है।

-  इसी के साथ उन्होंने क्षेत्र के कई गाँवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर कमल के फूल पर मतदान करने की अपील की। कैबिनेट स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वारी रोड, 14 गाँवों में पानी की टंकी, सड़कों, श्यामपुर में पीएचसी, मॉडल डिग्री कालेज, रवासन नदी पर पुल, झूला पुल आदि के विकास पर वोट करने की अपील की।

 हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद  ने श्यामपुर में चुनावी कार्यालय खोलते हुए क्षेत्र के लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने नोरंगाबाद, टाटवाला, दूधलावाला, श्यामपुर, सजनपुर पीली आदि गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। 

कैबिनेट मंत्री Swami Yatishwaranand  ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लालढांग और श्यामपुर के आसपास के 14 ग्रामों में 3205.27 लाख (32 करोड़ पांच लाख 27 हजार) रुपये की लागत की पेयजल पम्पिंग पेयजल योजना के निर्माण कार्यों का शुभारंभ कराया। इतनी बड़ी योजनाओं से क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समस्या नहीं होगी। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि देश की आजादी के बाद से पहली बार इतनी बड़ी योजनाओं का शुभारंभ कराया। क्षेत्र की जनता की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। स्वामी ने इन गांवों में कराया पम्पिंग पेयजल योजना का शिलान्यास 

ग्राम               — लागत 

रसूलपुर मिट्टीबेरी   —— 328.50

अहमदपुर चिड़ियापुर — 133.14 

गाजीवाली      ——— 279.69 

तपड़ोवाली गुज्जर बस्ती — 437.11

लालढांग    ——— 439.70 

श्यामपुर नौआबाद — 171.11 

जसपुर चमरिया   —— 221.95 

सजनपुर पीली     ——— 174.49 

नौरंगाबाद       ———— 103.83 

गैंडीखाता   ——— 238.48 

कांगड़ी        ——— 200.14 

समसपुर कटेबड़  ——— 96.02 

लहाडपुर     ————— 96.99 

पीली पड़ाव    ——— 284.12 

कुल योग ———— 3205.27 लाख रुपये (32 करोड़ पांच लाख 27 हज़ार रुपये) ।

 विकास किया है विकास करेंगे स्वामी पर विश्वास किया है विश्वास करेंगे

डॉ निशंक ने रुड़की में किया प्रदीप बत्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रुड़की 29 जनवरी (अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की) रूड़की विधान सभा मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसदडा0निशक  ने भाजपा उम्मीदवार  प्रदीप बत्रा  के चुनाव कार्यालय का श्री गणेश करके कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किया  । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी हरिद्वार नगर निगम के पूर्व मेयर मनोज गर्ग भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सावित्री मंगला



सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।


मां भारती के वीर सपूत थे रज्जू भैया

 29 जनवरी/जन्म दिवस

सबके रज्जू भैया


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो0 राजेन्द्र सिंह का जन्म 29 जनवरी, 1922 को ग्राम बनैल (जिला बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश) के एक सम्पन्न एवं शिक्षित परिवार में हुआ था। उनके पिता कुँवर बलबीर सिंह  अंग्रेज शासन में पहली बार बने भारतीय मुख्य अभियन्ता थे। इससे पूर्व इस पद पर सदा अंग्रेज ही नियुक्त होते थे। राजेन्द्र सिंह को घर में सब प्यार से रज्जू कहते थे। आगे चलकर उनका यही नाम सर्वत्र लोकप्रिय हुआ।


रज्जू भैया बचपन से ही बहुत मेधावी थे। उनके पिता की इच्छा थी कि वे प्रशासनिक सेवा में जायें। इसीलिए उन्हें पढ़ने के लिए प्रयाग भेजा गया; पर रज्जू भैया को अंग्रेजों की गुलामी पसन्द नहीं थी। उन्होंने प्रथम श्रेणी में एम-एस.सी. उत्तीर्ण की और फिर वहीं भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक हो गये। 


उनकी एम-एस.सी. की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने नोबेल पुरस्कार विजेता डा0 सी.वी.रमन आये थे। वे उनकी प्रतिभा से बहुत प्रभावित हुए तथा उन्हें अपने साथ बंगलौर चलकर शोध करने का आग्रह किया; पर रज्जू भैया के जीवन का लक्ष्य तो कुछ और ही था।


प्रयाग में उनका सम्पर्क संघ से हुआ और वे नियमित शाखा जाने लगे। संघ के तत्कालीन सरसंघचालक श्री गुरुजी से वे बहुत प्रभावित थे। 1943 में रज्जू भैया ने काशी से प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण लिया। वहाँ श्री गुरुजी का ‘शिवाजी का पत्र, जयसिंह के नाम’ विषय पर जो बौद्धिक हुआ, उससे प्रेरित होकर उन्होंने अपना जीवन संघ कार्य हेतु समर्पित कर दिया। अब वे अध्यापन कार्य के अतिरिक्त शेष सारा समय संघ कार्य में लगाने लगे। उन्होंने घर में बता दिया कि वे विवाह के बन्धन में नहीं बधेंगे। 


प्राध्यापक रहते हुए रज्जू भैया अब संघ कार्य के लिए अब पूरे उ.प्र.में प्रवास करने लगे। वे अपनी कक्षाओं का तालमेल ऐसे करते थे, जिससे छात्रों का अहित न हो तथा उन्हें सप्ताह में दो-तीन दिन प्रवास के लिए मिल जायें। पढ़ाने की रोचक शैली के कारण छात्र उनकी कक्षा के लिए उत्सुक रहते थे।


रज्जू भैया सादा जीवन उच्च विचार के समर्थक थे। वे सदा तृतीय श्रेणी में ही प्रवास करते थे तथा प्रवास का सारा व्यय अपनी जेब से करते थे। इसके बावजूद जो पैसा बचता था, उसे वे चुपचाप निर्धन छात्रों की फीस तथा पुस्तकों पर व्यय कर देते थे। 1966 में उन्होंने विश्वविद्यालय की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और पूरा समय संघ को ही देने लगे। 


अब उन पर उत्तर प्रदेश के साथ बिहार का काम भी आ गया। वे एक अच्छे गायक भी थे। संघ शिक्षा वर्ग की गीत कक्षाओं में आकर गीत सीखने और सिखाने में उन्हें कोई संकोच नहीं होता था। सरल उदाहरणों से परिपूर्ण उनके बौद्धिक ऐसे होते थे, मानो कोई अध्यापक कक्षा ले रहा हो।


उनकी योग्यता के कारण उनका कार्यक्षेत्र क्रमशः बढ़ता गया। आपातकाल के समय भूमिगत संघर्ष को चलाये रखने में रज्जू भैया की बहुत बड़ी भूमिका थी। उन्होंने प्रोफेसर गौरव कुमार के छद्म नाम से देश भर में प्रवास किया। जेल में जाकर विपक्षी नेताओं से भेंट की और उन्हें एक मंच पर आकर चुनाव लड़ने को प्रेरित किया। इसी से इन्दिरा गांधी की तानाशाही का अन्त हुआ। 


1977 में रज्जू भैया सह सरकार्यवाह, 1978 में सरकार्यवाह और 1994 में सरसंघचालक बने। उन्होंने देश भर में प्रवास कर स्वयंसेवकों को कार्य विस्तार की प्रेरणा दी। बीमारी के कारण उन्होंने 2000 ई0 में श्री सुदर्शन जी को यह दायित्व दे दिया। इसके बाद भी वे सभी कार्यक्रमों में जाते रहे।


अन्तिम समय तक सक्रिय रहते हुए 14 जुलाई, 2003 को कौशिक आश्रम, पुणे में रज्जू भैया का देहान्त हो गया।


मंगलौर में कश्यप समाज आया भाजपा के साथ

 मंगलौर 29 जनवरी (संजय सैनी संवाददाता गोविंद कृपा मंगलोर )विधानसभा मंगलौर 33 के गांव लिब्भारेडी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश पवार  के पक्ष में डोर टू डोर भाजपा के कार्यकर्ताओ संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा  प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क अभियान के तहत वोट देने की अपील की और जनता का बहुत सहयोग भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा है। दीपा खेड़ी गांव के आसपास युवा भाजपा नेता निशांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कश्यप समाज के लोगों के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया और कश्यप समाज का पूरा सहयोग भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार को मिल




रहा है। चुनाव प्रचार में मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान कनक सिंह पवार ,ओम सिंह ,संजय धारीवाल सहित कश्यप समाज केे लोग शामिल रहे।

जमीर हसन अंसारी ने मांगे स्वामी यतींश्वरानंद के लिए घर-घर जाकर वोट

 मंगलौर के भाजपा नेता जमीर हसन अंसारी ने मांगे स्वामी यतीश्वरा नंद के लिए घर-घर जाकर वोट

 हरिद्वार / धनपुरा 29 जनवरी ( दिनेश कश्यप





संवाददाता गोविंदपुरा कृपा धनपुरा) मंगलौर नगर पालिका से चेयरमैन का चुनाव लड़े वरिष्ठ भाजपा नेता जमीर हसन अंसारी ने स्वामी यतीश्वरानंद के साथ धनपुरा, पदार्था ,बहादरपुर जट,घिस्सू पुरा आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर स्वामी यतिस्वरानंद के लिए मुस्लिम मतदाताओं  से वोट मांगे जमीर हसन अंसारी के साथ मंगलौर विधानसभा से आए प्रभात सिंह लोहान, सुनील कुमार, पुनीत भटनागर ,साबिर अली, सोहेल आदि ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा चुनाव प्रचार से पूर्व मंगलोर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता जमीर हसन अंसारी का भाजपा मुख्य कार्यालय धनपुरा में कार्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार, सह प्रभारी चरण सिंह सैनी ,तिलक राम सैनी ,मीडिया प्रभारी संजय वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Featured Post

शत प्रतिशत रहा मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम

  मनु मन्दिर हायर सेकेंडरी स्कूल भगवतीपुरम(हरिद्वार) का शत प्रतिशत रहा  हाई स्कूल परीक्षा परिणाम                                           ...