सक्षम ने देहरादून से मतदान जागरूकता के लिए शुरू किया अभियान

 *🚩एक कार्यकर्ता  30 दिव्यांग परिवार के बाद, 



सक्षम ने देहरादून में किया ""रूम बैठक"" का शुभारंभ*🚩

देहरादून 30 मार्च सक्षम जिला देहरादून की एक बैठक मतदान जागरूकता के संबंध में की गई । बैठक का शुभारंभ संगठन सुक्तम से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरेंद्र  मुण्डेपी   ने की।

     *देहरादून नाला पानी कुष्ठ आश्रम में *"रूम बैठक" का शुभारंभ करते हुए*,         *मुख्य वक्ता के रूप में सक्षम प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी ने मतदान जागरूकता के संबंध में जिला देहरादून में 450 रूम बैठकें और जिला नैनीताल की 100 रूम बैठक किये जाने की जानकारी दी। इसी क्रम मेंअन्य जिलों में भी मतदान जागरूकता के संबंध में दिव्यांगजन सहित सभी लोगों को रूम बैठकों के माध्यम से प्रेरित करने का कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। दिव्यांगों को  मतदान स्थल पर पहुंचने में परेशानी हो  तो सक्षम ऐप से जोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, की जानकारी दी एवम् रूम बैठकों के बारे में विस्तार से  बताया।*

 सक्षम प्रांत  सहसचिव  अनंत मेहरा जी ने शत प्रतिशत मतदान के लिए कहा और मतदान स्थल तक पहुंचाने हेतु दिव्यांगों को सरकार द्वारा क्या-क्या सुविधा दी जा रही है और उन्हें सक्षम ऐप से किस प्रकार सरकार तक पहुंचा जा सकता है के संबंध में जानकारी और उन्हें ऐप से जोड़ा तथा ऐप की जानकारी दी।

 इसके पश्चात सक्षम प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती निरुपमा सूूद जी ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए रूम बैठकों के माध्यम से प्रेरित करने का आह्वान किया। जगदीश लाखेड़ा जी  प्रांत रोजगार प्रमुख जी अपने विचार रखें और तीन दिव्यांगों को कान की मशीन  व एक को छड़ी की आवश्यकता थी  उन्होंने कहा इस हफ्ते इन दिव्यांगों को यह उपकरण उपलब्ध करवायें जायेगें। प्रान्त युवा प्रमुख मानवेंद्र सती जी, यशपाल सिंह जी जिला एडवोकेसी प्रमुख, मार्था जी राम दुलारे जी और देवानंद जोशी जी ने *"रूम बैठक"* में अपने विचार रखें।अन्त में जिलाध्यक्ष बिरेंद्र मुण्डेपी जी ने सबका धन्यवाद करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व  में सबकी सहभागिता और शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।

बैठक का समापन कल्याण मंत्र हुआ। बैठक में प्रांत, जिला व महानगर के पदाधिकारी एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर 18 दिव्यांगजनो॔ को सक्षम ऐप से भी जोड़ा गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस फैला रही है भ्रम डॉ विशाल गर्ग

  बाबा केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस-डा.विशाल गर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ हरिद्वार, ...