भाजपाइयों ने फूंका अधीर रंजन का पुतला

हरिद्वार 28 जुलाई ( संजय वर्मा ) लक्सर रोड जगजीतपुर तिराहे हरिद्वार पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राष्ट्रपत्नी कहने पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के इस बयान से कांग्रेस का आदिवासी महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है कांग्रेस ने हमेशा दलितों ,पिछड़ों महिलाओं ,आदिवासियों का शोषण ही किया है और आज जब पूरे देश की जन भावनाओं के अनुरूप एक आदिवासी महिला का निर्वाचन राष्ट्रपति पद पर हुआ है कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है जब से द्रौपदी मुर्मू जी का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ था तभी से द्रौपदी मुर्मू जी कांग्रेस पार्टी की के उपहास का शिकार बनी रही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली तक कहा कॉन्ग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है हम कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग करते हैं कि वह आए और महामहिम एवं पूरे देश से इस कृत्य के लिए माफी मांगे कांग्रेस की इसी मानसिकता के खिलाफ आज हम कांग्रेस का पुतला दहन कर रहे हैं इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी ,विकास तिवारी, सुनील सैनी, लव शर्मा, नागेंद्र राणा, प्रभात कुमार,सूबे सिंह, कमल बाल्मीकि, अभिषेक त्यागी आदि


पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस फैला रही है भ्रम डॉ विशाल गर्ग

  बाबा केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस-डा.विशाल गर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ हरिद्वार, ...