सांसद नायाब सिंह सैनी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी सर्व समाज को ला रहे हैं भाजपा के ध्वज तले

हरिद्वार लक्सर 11 फरवरी( संजय वर्मा भाजपा चुनाव जिला मीडिया प्रभारी हरिद्वार ) भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग के सर्व समाज को भाजपा के ध्वज तले संगठित करने का कार्य कर  रहा है पूर्व में संपूर्ण उत्तराखंड में जहां राकेश गिरी जी के निर्देशानुसार ओबीसी समाज के सम्मेलन आयोजित किए गए वही चुनाव के दौर में संपूर्ण हरिद्वार जिले में स्थित 11 विधानसभाओं में ओबीसी समाज के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जातियों वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया जा रहा है इसी श्रंखला में  मतलबपुर मे ओ0बी0सी0 मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव कुरुक्षेत्र सासंद  नायब सिंह सैनी ने समाजिक सभा करके भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की  वही लक्सर विधानसभा के प्रतापपुर गांव मैं राजेंद्र कश्यप अध्यक्ष  मंडी समिति , बिशन पाल कश्यप  मंडल अध्यक्ष भाजपा  लक्सर, राजवीर  कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं कश्यप समाज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी संजय गुप्ता  को भारी संख्या में पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया एवं कश्यप समाज ने संजय गुप्ता को भरोसा  दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी लक्सर विधानसभा में भारी बहुमत से विजई होगी और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले कश्यप समाज का प्रत्याशी संजय गुप्ता जी ने आभार धन्यवाद किया इन बैठकों में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कश्यप समाज के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा में ही सर्व समाज के हित सुरक्षित हैं।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी प्रोत्साहन समिति ने डॉक्टर विशाल गर्ग को किया सम्मानित

आम आदमी की भाषा है हिंदी-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार, 8 मई। हिंदी प्रोत्साहन समिति के पदाधिकारियों डा.पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा और हेमंत सिंह नेग...