भाजपा प्रत्याशी के रूप में लक्सर विधानसभा से संजय गुप्ता ने किया नामांकन


 लक्सर विधानसभा से संजय गुप्ता न भाजपा प्रत्याशी के रूप में  तीसरी बार किया नामांकन



लक्सर 27 जनवरी (पवन आर्य संवाददाता गोविंद कृपा लक्सर) लक्सर विधानसभा से विधायक संजय गुप्ता ने तीसरी बार विधायक बनने के लिए हरिद्वार स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन किया इसके पश्चात लक्सर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा से नाराज चल रहे श्यामवीर सैनी भी कार्यक्रम  मैं मंच  पर दिखाई दिए ।जिससे पार्टी में एकजुटता नजर आई उनके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश  गर्ग भाजपा मंडल  के अध्यक्ष राज  सिंह  विशन पाल कश्यप एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष  अजनेश   कश्यप ने विधायक संजय गुप्ता  एवं डॉ निशंक का  माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...