भगवानपुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मास्टर सत्यपाल ने किया नामांकन

 भगवानपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मास्टर सत्यपाल ने किया नामांकन 

भगवानपुर 27 जनवरी (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवानपुर) भगवानपुर की राजनीति में उथल-पुथल हो जाने के बाद कांग्रेस से भाजपा में पहुंचे मास्टर सत्यपाल ने  भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया और भाजपा के प्रत्याशी के रूप में भगवानपुर विधानसभा में ताल ठोकी उनके साथ मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी , ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुज पाल ,मंडी समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना, मंडी समिति के उपाध्यक्ष संजय त्यागी सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे लेकिन भगवानपुर नगर मंडल से अपने पदों से इस्तीफा दिए समस्त कार्यकारिणी और मोर्चों के पदाधिकारी कहीं दिखाई नहीं दिए इससे यह लगता है कि भगवानपुर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है पर्दे के पीछे कहीं ना कहीं सुबोध गुट भाजपा को कमजोर करने में लगा हुआ है। जिससे भगवानपुर में इस बार चुनाव त्रिकोणीय होना जा रहा है मुख्य मुकाबला ममता राकेश और सुबोध राकेश के बीच में रहेगा। भाजपा के बीच अंतर कलह को देखते हुए ऐसा लगता है कि मास्टर सत्यपाल तीसरे नंबर पर जाएंगे।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...