हरिद्वार 13 अक्टूबर वीरेंद्र शर्मा संवादाता गोविंद कृपा हरिद्वार
पूज्य महन्त स्वामी राघवानंद सरस्वती जी परमाध्यक्ष गंगा भक्ति आश्रम खड़खड़ी भूपतवाला व यमुना बिहारी आश्रम वृंदावन आज पंच भौतिक शरीर को त्याग कर स्वर्गारोहण को प्रस्थान कर गए।माँ गंगा यमुना से प्रार्थना उनको अपने चरणो में वास दे। उनके उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी कमलेशानंद जी ने अवगत कराया कि कल दिनांक १४-१०-२०२१ शाम ४ बजे यमुना बिहारी आश्रम परिक्रमा मार्ग वृंदावन में गुरुदेव को भू समाधि दी जाएगी। स्वामी राघवानंद के ब्रह्मलीन हो जाने पर संत समाज ने शोक प्रकट करतेे हु उनके शिष्य स्वामी कमलेशानंद को सांत्वना प्रदान की महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत बलराम दास हठयोगी, महंत दुर्गादास, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी,महंत मोहन सिंह ,नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अनिरुद्ध भाटी सहित लोगों ने शोक प्रकट किया ।
No comments:
Post a Comment