हरिद्वार 16 फरबरी(आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री ने पुण्य भूमि कांगड़ी गांव में बसंत पंचमी के पर्व पर यज्ञ किया उन्होंने कहा कि आज का दिन ज्ञान और चेतना का महापर्व है।स्वामी श्रध्दानन्द ने आज के दिन ब्रह्मचारियों को वैदिक संस्कृति की शिक्षा दी थी। प्रकृति व परमेश्वर के मिलन का पर्व भी है। आज वासंती संस्कृति दिखाई दे रही है।बसंत प्रकृति का श्रृंगार करती है।बसंत तो नई ऋतु का आगाज भी करती है। उन्होंने कहा कि विशेष बात यह है जिस वट वृक्ष को स्वामी श्रध्दानन्द महाराज ने रोपित अपने हाथों से किया था आज इस वृक्ष को 100 साल से अधिक होने जा रहे हैं आज इसी वृक्ष के नीचे बैठकर यज्ञ किया गया है। यहां यज्ञ करने का मशक्कत यह है स्वामी श्रद्धानंद जी के दर्शन को याद करना।यहां पर स्वामी श्रध्दानन्द की आत्मा बसती व रमती है।
इस अवसर पर युवा प्रोफेसर प्रभात कुमार व धीरज कुमारभी उपसिथत रहे।
No comments:
Post a Comment