कविता

*जीवन सिलसिला है चलता रहेगा


मैंने एक फूल से कहा*:...
कल तुम मुरझा जाओगे:..!
*फिर क्यों मुस्कुराते हो* ..?
व्यर्थ में यह ताजगी ...
*किस लिए लुटाते हो* ..??


फूल चुप रहा...!!


*इतने में एक तितली आई* ..!
पल भर आनंद लिया ..!
*उड़ गई* ..!!


एक भौंरा आया..!
*गाना सुनाया* ..!
सुगंध बटोरी..!
*और आगे बढ़ गया* ..!!


एक मधुमक्खी आई..!
*पल भर भिनभिनाई* ..!
पराग समेटा ..! और ...
*झूमती गाती चली गई* ..!!


खेलते हुए एक बालक ने ...
*स्पर्श सुख लिया* ..!
रूप-लावण्य निहारा..!
*मुस्कुराया*..! और...
खेलने लग गया..!!


*तब फूल बोला*:-----
मित्र: !
*क्षण भर को ही सही*:...
मेरे जीवन ने कितनों...
*को सुख दिया* ..!
क्या तुमने भी कभी..?
*ऐसा किया* ..???


कल की चिन्ता में ...
*आज के आनंद में* ...
विराम क्यो करूँ..?
*माटी ने जो* ...
रूप; रंग; रस; गंध दिए ..!
*उसे बदनाम क्यो करूँ*..?


मैं हँसता हूँ..! क्योंकि...
*हँसना मुझे आता हैं* ..!
मैं खिलता हूँ..! क्योंकि ...
*खिलना मुझे सुहाता हैं* ..!


मैं मुरझा गया तो क्या ..?
*कल फिर एक* ...
नया फूल खिलेगा ..!
*न कभी मुस्कान* रुकी है .. _न ही सुगंध_ ...!!


*जीवन तो एक* सिलसिला है ..!
*इसी तरह चलेगा* :!!


जो आपको मिला है ...
*उस में खुश रहिये* ..!
और प्रभु का ...
*शुक्रिया कीजिए* ..!
क्योंकि आप जो ...
*जीवन जी रहे हैं* ...
वो जीवन कई लोगों ने ...
*देखा तक नहीं है*..!


खुश रहिये ..!
*मुस्कुराते रहिये* ..!
और अपनों को भी ...
*खुश रखिए* ..!!


*🙏जिओ जिंदगी जीभर के🙏*


No comments:

Post a Comment

Featured Post

8 मई बृहस्पतिवार को हर की पौड़ी पहुंचेगी बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा

8 मई को हर की पौड़ी से होगा बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा का शुभारंभ :-मंत्री प्रसाद नैथानी  आध्यात्मिक विभूति भोले जी महाराज ,मंगल...