जयंत चौधरी की रैली से मंगलौर उपचुनाव में भाजपा को मेरी ताकत






 जयंत चौधरी की विजय संकल्प विजय रैली से करतार सिंह भडाना को मिली ताकत 


मुख्यमंत्री के भाषण से भाजपा कार्यकर्ता  में हुआ उत्साह का संचार 


मंगलौर 5 जुलाई केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की विशाल रैली से मंगलोर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को नई ताकत मिली है वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं में जहां उत्साह का संचार हुआ वही मंगलौर उपचुनाव में भाजपा ने अपनी ताकत भी हजारों कार्यकर्ताओं को एक साथ इकट्ठा कर दिखाई लिबाहेडी के एक वेंकट हॉल में आयोजित विशाल जन रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे करता करतार सिंह भडाना ने आए हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा, हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का विशाल पुष्प माला के साथ स्वागत किया अपने उद्बोधन में जयंत चौधरी ने सर्व समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार की जान से मेहनत कर मंगलोर सीट  पर कमल खिलाने का आह्वान किया । रैली में भाजपा संगठन और पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ,रानीपुर विधायक आदेश चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी सहित भाजपा नेता और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक विशाल रैली में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...