डॉ महेंद्र सिंह की स्मृति में बनाया गया स्मृति द्वारा

 बहादराबाद 8 जून ( सुखदेव सिंह निर्भय ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व खंड संघचालक डा  महेंद्र सिंह की स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोंगला  में स्मृति द्वार का निर्माण किया  गया। स्मृति द्वार का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारणी  सदस्य डा दिनेश कुमार ने किया।   इस  दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र सिंह चौहान  क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सबसे पुराने स्वयंसेवकों में शामिल रहे जिन्होंने पूरे क्षेत्र में संघ कार्यों की प्रेरणा दी। हिदुत्व की भावना को लोगो के अंदर जागृत करने का काम किया।

आसपास के सभी गांव में संघ की शाखाएं लगवाना, संघ के विधिवत कार्यक्रम करवाना और युवाओं को संघ से जोड़कर समाज को दिशा देना उनके प्रमुख कार्य रहा। कहा कि 

महेंद्र सिंह चौहान ने ग्राम बोंगला में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की एक ऐसी टीम तैयार की जिसने अपने साथ अगली पीढ़ी के युवाओं को जोड़ा जो आज भी पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक का बड़ा काम कर रही है । राम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। राम ज्योति से लेकर कर सेवको को तयार करने का काम भी महेंद्र सिंह ने किया।

लोकार्पण  कार्यक्रम में समाज सेवी राकेश चौहान, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र चौहान ,    राजकुमार चौहान , सतीश आर्य,  जयदयाल आर्य, प्रभु मुंशी,बृह्मपाल सिंह चौहान, मुनेश चौहान, दीक्षांत चौहान योगेश चौहान, मुनेश चौहान, रजनीश चौहान ,अर्जुन चौहान, रोहित चौहान  प्रधानाध्यापक अनुज कुमार, विकास कुमार , इकमल सिंह, सहायक अध्यापक साधुराम चौहान, अरुण चौहान ,पंकज चौहान, दीक्षांत चौहान आदि उपस्थित रहे ।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस फैला रही है भ्रम डॉ विशाल गर्ग

  बाबा केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस-डा.विशाल गर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ हरिद्वार, ...