सक्षम ने नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में किया लोगों को मतदान के लिए प्रेरित

 सक्षम उत्तराखंड अध्यक्ष ललित पंत के द्वारा गांव धापला में की गयी रूम बैठक, मतदान हेतु दिव्यांगजनों सहित सभी को प्रेरित करने के लिए किया गया जन संपर्क



     नैनीताल 17 अप्रैल   नैनीताल जिले के ग्राम धापला में सक्षम के अभियान "एक कार्यकर्ता 30 दिव्यांग परिवार" एवम् मतदान हेतु दिव्यांगजनों व जन मानस को प्रेरित करने के लिए जन संपर्क के साथ ही रूम बैठक का आयोजन किया गया। रूम बैठक को संबोधित करते हुए गावं की रहने वाली एवम् कुशाग्र बुद्धि की हल्द्वानी डिग्री कालेज में पढ़ने वाली छात्रा कुमारी माया बिष्ट ने विस्तार से मताधिकार का प्रयोग करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी को मतदान करने का आह्वान किया। चार फिट की दिव्यांग छात्रा ने अनेक उदाहरणों से समझाते हुए मतदान के अपने अधिकार के प्रयोग किये जाने पर बल दिया।इस अवसर पर अनेक ग्रामीणजनों  से संपर्क किया गया एवम् 19 अप्रैल को शतप्रतिशत मतदान का आह्वान किया। *मातृसंगठन एवम् सक्षम के निर्देशों के तहत पूरे उत्तराखंड में सक्षम कार्यकर्ता मतदान जागरूकता का व्यापक अभियान चलाये हुए हैं।* आज जनसंपर्क अभियान में सक्षम के प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त, पूरन सिंह बिष्ट, कुन्दन सिंह, श्रीमती जानकी चुफाल,सूरज कुमार, कुमारी माया बिष्ट, हर्षित पन्त, श्रीमती  कमला देवी, आयुष हरबोला आदि ग्रामीणजन व सक्षम कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

शत प्रतिशत रहा मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम

  मनु मन्दिर हायर सेकेंडरी स्कूल भगवतीपुरम(हरिद्वार) का शत प्रतिशत रहा  हाई स्कूल परीक्षा परिणाम                                           ...