हल्द्वानी से गोविंद कृपा समाचार पत्र के प्रतिनिधि भुवन गुणवंत बने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक

 नैनीताल जिले  के हल्दुचौड़ निवासी भुवन गुणवंत को भाजपा में मिला महत्वपूर्ण पद 


हल्द्वानी से गोविंद कृपा समाचार पत्र के प्रतिनिधि भुवन गुणवंत बने दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक


    हरिद्वार 26 जनवरी हल्द्वानी से गोविंद कृपा समाचार पत्र के प्रतिनिधि भुवन गुणवंत को दिव्यांग प्रकोष्ठ में मिला महत्वपूर्ण पद   नैनीताल जिले के हल्दुचौड़ निवासी भुवन गुणवंत को उनके कार्य शैली तथा लगातार दिव्यांगों के हितार्थ कार्य करने के कारण भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। गोविंद कृपा समाचार पत्र के संपादक संजय वर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की  ,


भाजपा के  प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर  उत्तराखंड में कुल 21 प्रकोष्ठ विभिन्न क्षेत्रों में अपने- अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा 13 प्रकोष्ठों का गठन पूर्व में ही कर दिया गया था उसी क्रम में 24 जनवरी 2024 को 8 और प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयों की घोषणा कर दी गई। जिसमें दिव्यांग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक के रूप में  भुवन गुणवंत को यह महत्वपूर्ण  जिम्मेदारी दिव्यांगों के प्रति उनके समर्पण और हमेशा से ही दिव्यांग व्यक्तियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयत्नशील रहने के कारण दी गई। वे विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय संस्था सक्षम में भी उत्तराखंड प्रांत सह सचिव का दायित्व बखूबी निभाते आ रहे हैं। बताते चलें श्री गुणवंत जी स्वयं 100% दिव्यांग होते हुए समाज के लिए प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं। वे अपने जोश और हिम्मत के दम पर समय-समय पर  राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पैरा खेलों में प्रतिभाग कर अनेक प्रशस्ति पत्र और मेडल अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा भी वह समाज के वंचित, शोषित और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए व्यक्तियों के उत्थान के लिए हमेशा से ही प्रयासरत रहते हैं। आज उनको यह महत्वपूर्ण पद मिलने से उनके पारिवारिक सदस्य ही नहीं बल्कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आर्य समाज मिर्जापुर पूरनपुर बालक बालिकाओं को यज्ञ करने के लिए कर रहा है प्रेरित

स्वामी नरेंद्र देव बालक बालिकाओं को कर रहे हैं संस्कारित लक्सर 27 जुलाई  ( पवन आर्य ) आर्य समाज मिर्जापुर पूरनपुर में  यज्ञ का आयोजन  पुरोहि...