भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के मंडल प्रवास कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओ में हो रहा है उत्साह का संचार

रुड़की 10 सितंबर ( अनिल लोहानी वारिष्ठ संवाददाता  गोविंद कृपा रुड़की ) भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के द्वारा भाजपा के संगठनात्मक जिले रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का प्रवास "मिशन 2024 फिर से मोदी सरकार "  के अंतर्गत कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में  संपन्न हुआ विभिन्न स्थानों पर भाजपा ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला अपने बीच प्रदेश अध्यक्ष को पाकर जहां भाजपा ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारी सदस्यों में उत्साह का संचार हुआ वहीं उनके ओजस्वी वक्तव्य से भाजपा कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 को फतह करने के टिप्स भी मिले अपने भाषण में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 9 वर्ष अभूतपूर्व उपलब्धियां से भरे हुए हैं उन्होंने जहां देश में आर्थिक ,सामाजिक, वैज्ञानिक, संस्कृतिक, उपलब्धियां का जिक्र किया वही देश में हो रहे महत्वपूर्ण बदलाव की ओर भी भाजपा कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया , उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ओबीसी समाज के हितों के प्रति संकल्पबद्ध है और उसके द्वारा लिए गए निर्णय ,किए गए कार्य सर्व समाज के हित में है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवाहन करते हुए कहा कि 2024 में फिर से मोदी सरकार लाने के लिए कार्य करें उन्होंने कहा कि अपने 9 वर्ष के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतने कार्य किए हैं की जिसके आधार पर ही उनका पुनः प्रधानमंत्री बनना निश्चित है हमें तो केवल  जनता तक उनके किए गए कार्यों को पहुंचना है अभी रक्षाबंधन पर मोदी जी द्वारा बहनों के लिए गैस सिलेंडर में दी गई सब्सिडी का जिक्र करते हुए कहा कि जो गैस सिलेंडर 2012 में ₹900 का था आज 2023 में भी उसकी कीमत ₹900 करके भाजपा सरकार ने विपक्ष को आईना दिखाया है । गांव भारा पुर भोरी में भाजपा ओबीसी मोर्चे के मंडल पदाधिकारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता देश राज रोड, श्रीमती मुनेशपाल, संदीप सिंघानिया, जिला महामंत्री प्रभात चौधरी, मंडल अध्यक्ष मदन प्रजापति, मुकेश रोड ,बृजेश सिंह सैनी, निर्भय सैनी, मांगे राम प्रजापति,





बहन रोमा सैनी सहित भाजपा ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

* आरएसएस ने दी पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धाजंलि*  हरिद्वार 26 अप्रैल  पहलगाम आतंकवादी हमले पर शोक व्यक्त करते हुए, राष...