सक्षम नैनीताल ने मनाई हेलेन केलर जयंती


* नैनीताल मे हेलेन केलर का जन्मोत्सव  मनाया गया 


नैनीताल 28 जून समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ( *सक्षम* )  जिला इकाई *नैनीताल* द्वारा *हेलन केलर*  जन्मोत्सव समारोह के साथ



बड़े ही धूमधाम से *हल्द्वानी बद्रीपुरा* स्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री पृथ्वी पाल रावत जी के कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *संघटना सूत्र* पढ़कर किया गया। आज के इस भव्य कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार हेलन केलर के संबंध में व्यक्त किए। प्रांतीय उपाध्यक्ष *श्री पृथ्वीपाल रावत जी* ने बताया की *हेलेन केलर* द्वारा दी शिक्षा आज अनेक *नेत्र बाधित* एवं *दिव्यांगों* के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि हेलेन केलर *संघर्ष और साहस* की प्रतिमूर्ति थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक श्री *दया किशन बलुटिया जी* ने हेलेन केलर के *जीवन वृतांत* को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि वह मात्र *19 महीने* की उम्र में ही अपनी *सुनने और देखने* की  शक्ति को खो चुकी थी। लेकिन उसके बाद भी अपने *जज्बे और जीवटता* को कायम रखते हुए आज सभी दिव्यांगों के लिए *प्रेरणा स्रोत और आदर्श* बनी हुयी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष *श्री अरुण कुमार जी एवं संचालन श्री विपिन बहुगुणा जी* द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम में  प्रांतीय सह सचिव *श्री भुवन गुणवंत, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कपिल,श्रीमती जया जोशी, श्री विष्णु रावत, श्री दिनेश पन्तोला, श्रीमती तनुजा तकवाल, गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं श्री असलम जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं दिव्यांग* उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जिला सचिव *श्रीमती लता पंत जोशी जी* द्वारा *कल्याण मंत्र* पढ़कर किया गया।


        

No comments:

Post a Comment

Featured Post

गायत्री विद्यापीठ के होनहारों ने लिया डॉक्टर प्रणव पांडया एवं शैल दीदी से आशीर्वाद

  गायत्री विद्यापीठ के टॉपरों ने गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से लिया आशीर्वाद हरिद्वार 15 मई। सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा के परिणाम देख गायत्री व...