प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

 प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व दीपावली 

महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने किया लक्ष्मी पूजन


हरिद्वार 25 अक्टूबर ( संजय वर्मा ) हरिद्वार की सबसे प्राचीन धार्मिक संस्था प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में प्रकाश , उल्लास ,समृद्धि और उपासना का पर्व दीपावली श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया । दीपावली पर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम को बिजली की लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया जिससे आश्रम की आलौकिक छटा आने वाले श्रद्धालु भक्तों को लुभा रही थी । प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में आश्रम के कर्मचारियों श्रद्धालुओ  भक्त जनो   ंने यज्ञ हवन के साथ लक्ष्मी ,गणेश एवं कुबेर पूजन कर दीपावली पर्व मनाया । कल26 अक्टूबर कोअन्नकूट महोत्सव





आश्रम परिसर में मनाया जाएगा जिसमें गोवर्धन  पूजा  ,गौशाला में गो पूजा, तथा भगवान को छप्पन भोगअर्पित किए जाएंगे

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वरिष्ठ भाजपा नेता मथुरादत जोशी ने की पत्रकार वार्ता

हरिद्वार 29अप्रैल प्रेस क्लब हरिद्वार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें प्रेस को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता...