कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस


 कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।


हरिद्वार 15 अगस्त (वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार ) कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष वैशाली शर्मा ने कनखल में ध्वजारोहण कर, सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान गाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस।सदस्यों ने वंदे मातरम,भारत माता की जय के नारे लगाए और आपस में मुंह मीठा कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।वैशाली ने बताया कि ट्रस्ट विधवा सेवा, वृद्ध सेवा, दिव्यांग सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा आदि के लिए कार्य कर रही है। शेफाली अरोड़ा ने बताया कि ट्रस्ट आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रही है व लोगों काे तिरंगे के महत्व की जानकारी दे रही है।

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर आरूष खत्री, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, सोनम ,द्रोण ,शिवा ,दिग्विजय, अमन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी प्रोत्साहन समिति ने डॉक्टर विशाल गर्ग को किया सम्मानित

आम आदमी की भाषा है हिंदी-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार, 8 मई। हिंदी प्रोत्साहन समिति के पदाधिकारियों डा.पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा और हेमंत सिंह नेग...