पर्यावरण मंच उत्तराखंड ने जागरूकता रैली निकाल किया पौधारोपण


पर्यावरण मंच उत्तराखंड सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाल किया शिवडेल स्कूल सेक्टर-1 में वृक्षारोपण 

भारतीय मजदूर संघ ने 28 अगस्त को मनाया पर्यावरण संरक्षण दिवस




हरिद्वार 28 अगस्त (आर एस मान संवाददाता गोविंद कृपा  रानीपुर ) पर्यावरण मंच उत्तराखंड सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सन्त मण्डल आश्रम  पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी राम मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य में पर्यावरण दिवस के निमित्त पर्यावरण मंच उत्तराखंड के संयोजक डी०सी० नौटियाल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर एवं शिवडेल पब्लिक स्कूल सेक्टर-1, भेल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। 

स्वामी राम मुनि जी ने बताया कि आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है, इस दिन प्रकृति प्रेमी 363 बन्धुओ बहनों ने वर्ष 1730 में बहन अमृता देवी के नेतृत्व में खेजड़ी गांव के जंगल के वृक्षों को बचाने के लिए सर कटाकर बलिदान दिया। घटना इस प्रकार से है कि जोधपुर के महाराजा के महल का निर्माण हो रहा था निर्माण कार्य के लिए लकडी की आवश्यकता पड़ी। राजा के सैनिक खेजड़ी के जंगलों में जैसे ही लकड़ी काटने के लिए गए वहां गांव वालों ने लकड़ी काटने का विरोध किया। खबर राजा तक पहुंची तो राजा ने विरोध करने वालो के सर काटने का आदेश दिया। सर कटने की राजाज्ञा से किसी की हिम्मत नहीं हुई तो सबसे पहले अम्रता देवी ने अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ पेड़ों से लिपटकर अपने प्राणों की आहुति दी। यह देखकर सभी ग्रामवासी पेड़ो से लिपट गए और देखते ही देखते 363 लोगो के  सिरों को सैनिको ने धड़ से अलग कर दिया । इतने लोगों के बलिदान की जब राजा को खबर लगी तो उसने घटना स्थल पर आकर प्रजा से माफी मांगी और अपने राज्य में कभी कोई हरा वृक्ष कभी न काटने की राजाज्ञा लागू की । वह राजाज्ञा आज भी लागू है।

पर्यावरण मंच के संयोजक नौटियाल जी ने बताया कि उत्तराखंड के सुन्दर लाल बहुगुणा एवं बहन गौरा देवी का वृक्ष बचाने का चिपको आंदोलन भी इसी घटना से प्रेरित है। इतिहास की इतनी बड़ी ह्रदयविदारक घटना से प्रेरित होकर ही भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाता है। साथ ही हम भारत सरकार से यह भी मांग करते हैं कि 28 अगस्त को भारतीय पर्यावरण दिवस घोषित किया जाये। शिवडेल के प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षारोपण संरक्षण एवं संवर्धन प्रकृति के लिए बहुत जरूरी है। भारतीय मजदूर संघ का यह प्रयास सराहनीय है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ श्रमिक नेता अनिल राठी, बीएमएस के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर चौहान, भेल यूनियन के अध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ नगर निगम से प्रवीण कुमार, आशा संगठन महामंत्री सुनीता तिवारी, छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट से बबीता भाटिया, नीरू कौशिक, सन्दीप सिंहानिया प्रजापति,अरुण कुमार गुप्ता, मनमीत चौधरी, रामलाल प्रजापति, धर्मेन्द्र लोधी, अनिल मौर्या, प्रदीप प्रजापति, प्रभु नारायण झा, शक्ति सिंह, पवन राजपूत, हरपाल प्रजापति मनीष ममगई, राहुल राठी, रोहित, रवि इत्यादि सैंकड़ों पर्यावरण प्रेमी शामिल रहें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वरिष्ठ भाजपा नेता मथुरादत जोशी ने की पत्रकार वार्ता

हरिद्वार 29अप्रैल प्रेस क्लब हरिद्वार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें प्रेस को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता...