वैश्य बंधु समाज महिला प्रकोष्ठ का तीज महोत्सव





 वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार महिला प्रकोष्ठ ने किया तीज महोत्सव का आयोजन

सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है तीज पर्व-नरेश रानी गर्ग

हरिद्वार, 29 जुलाई ( आकांक्षा वर्मा संवादाता गोविंद कृपा हरिद्वार) वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए गए तीज महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान ग्राीन गेम्स, डांस, मेहंदी, चेयर गेम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आर्यनगर चैक स्थित होटल में निधि बंसल, प्रीति अग्रवाल व रूचि ड्रोलिया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सरंक्षक नरेश रानी गर्ग ने कहा कि हरियाली तीज पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरियाली तीज पर्व खुशी और उन्नति का त्यौहार है। सामाजिक दृष्टिकोण से तीज उत्सव का बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित और परिभाषित करता है। इस त्योहार के माध्यम से भारत की गौरवशाली परंपरा के दर्शन भी होते हैं। अध्यक्ष इंदु गुप्ता, अरूणा बंसल व डा.अंजलि गोयल ने कहा कि वैश्य बंधु समाज महिला प्रकोष्ठ महिलाओं के स्वालंबन एवं  सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए लगातार कैम्पेन चला रहा है। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर योग शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। महिला प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय संस्क्रति से जुड़े उत्सवों को भी सामूहिक रूप से उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि तीज महोत्सव जैसे आयोजन भारतीय सांस्कृति विरासत को प्रस्तुत करने के साथ महिलाओं को उनकी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। महिलाएं बढ़चढ़ कर तीज पर्व को अपनी संस्कृति के अनुरूप मनाती चली आ रही है। वैश्य बंधु समाज महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी महिला उत्थान व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिलजुल कर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर वंदना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, गौरी गर्ग, विनीषा गर्ग, वर्षा गुप्ता, रूचि गुप्ता, अलका अग्रवाल, शालू गर्ग, शैली गर्ग, संध्या अग्रवाल, नेहा, मुक्ता, बबीता, सरोज गोयल, ममता गुप्ता आदि शामिल रही

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...