प्रेस क्लब बहादराबाद के अध्यक्ष बने प्रवीण के पेगवाल

 प्रवीण पेगवाल बने अध्यक्ष, मनीष कुमार पाल महामंत्री 


*** प्रेस क्लब बहादराबाद के चुनाव संपन्न


*** विकास सैनी को मिला कोषाध्यक्ष का भार 


हरिद्वार/ बहादराबाद 22 मई (आर एस मान,  संवाददाता गोविंद कृपा बहादराबाद )



प्रेस क्लब सिडकुल,  बहादराबाद के वार्षिक चुनाव बहादराबाद के बाल सदन स्कूल में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बिजेंद्र शीर्षवाल ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि सिडकुल बहादराबाद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रवीण पेंग्वाल को चुना गया। वहीं महासचिव पद पर मनीष कुमार पाल और कोषाध्यक्ष विकास सैनी निर्वाचित हुए।‌ उन्होंने बताया कि  अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण पेगवाल और विनय चौहान के बीच मुकाबला था। जिसमें 18 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। जिसमें प्रवीण पेंग्वाल को 11 और विनय चौहान को 7 मत पड़े। प्रवीण पेंग्वाल ने 4 से मतो जीत हासिल कर अध्यक्ष पद हासिल किया।  जबकि महामंत्री पद पर मनीष कुमार पाल और कोषाध्यक्ष पद पर विकास सैनी सर्वसम्मति से चुने गये। इसके पूर्व  चुनाव अधिकारी पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिरस्वाल ने नामांकन पत्र दाखिल कराए। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद मतदान शुरू हुआ।  चुनाव अधिकारी अनिल शीर्षवाल ने प्रवीण पेगवाल को चार मतों से विजय घोषित कर दिया। इस दौरान डॉ.अर्जुन नागयान, मनीष कुमार पाल, विनय चौहान, राजीव शास्त्री, करण सिंह चौहान, महिपाल शर्मा, भारत भूषण चंदेला, संजय कुमार, सुखदेव, विशाल कुमार, धर्मराज सिंह, रणविजय, मनोज यादव, अमन, राव सब्बुर, आदि मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस फैला रही है भ्रम डॉ विशाल गर्ग

  बाबा केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस-डा.विशाल गर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ हरिद्वार, ...