सशक्त नारी सशक्त राष्ट्र का आधार है

 नारी सशक्त बनें तो देश हो सशक्त ः शैलदीदी



शांतिकुंज परिवार ने निकाली रैली, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश


हरिद्वार ८ मार्च। ( अमर शदाणी  संवादाता गोविंद कृपा हरिद्वार) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शांतिकुंज परिवार ने भव्य रैली निकाली। रैली में पीतवस्त्रधारी बहिनों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आई नारियाँ भी शामिल रहीं।  इस रैली में बहिनों ने नारों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का अलख जगाया। वहीं नारी होगा सम्मान देश बनेगा तभी महान जैसे नारे लगाते हुए नारी के चहुंमुखी विकास हेतु लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित नारी जागरण के मुखिया शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए, जिससे उन्हें प्रोत्साहन, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन मिल सके और और वे परिवार, समाज व राष्ट्र के विकास में विशेष योगदान कर सकें। उन्होंने कहा कि नारी सशक्त होगी, तभी देश सशक्त बनेगा। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि महिलाओं में आत्म गौरव का जागरण, उनका परिपूर्ण शिक्षण, उनके स्वास्थ्य संवर्धन हेतु सर्वांगपूर्ण उपचार ये प्रमुख आवश्यकताएँ हैं। इतना बन पड़ने पर वे पुरुषों के साथ बराबर की भागीदारी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारवान धर्मनिष्ठ महिलाएँ श्रेष्ठ पुरोहित-लोकशिक्षक की भूमिकाएँ भी निभा सकती हैं। शांतिकुंज की आधारशिला वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा द्वारा इसी बीजारोपण द्वारा रखी गयी है। इसे पुष्पित-पल्लवित करने का प्रयास इन दिनों विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...