खानपुर विधानसभा का एकभाजपा प्रतिनिधिमंडल पुष्कर सिंह धामी से मिला

 रुड़की 14 मार्च (संजय सैनी संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की)  भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने पर खानपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के लंढोरा मंडल से मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला उन्हें प्रदेश में प्रचंड भाजपा की जीत के लिए बधाई दी और उन्हें हाथ से बनी एक पेंटिंग जिसमें उनका चित्र बना हुआ है भेंट की ,पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया और उनकी इस भेंट को स्वीकार करते हुए पेंटिंग बनाने वाले कलाकार की तारीफ की,  पेंटिंग भेंट करने वालो में लंढौरा मंडल खानपुर विधानसभा से संजय सिंह सैनी, अशोक कुमार पांडे, सुबोध शर्मा, भूपेंद्र कुमार, रजत गिरी शामिल रहे उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 



जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

समाज के प्रति सेवा और सहयोग ही है रोटरी क्लब का संकल्प:- डा विशाल गर्ग

रोटरी क्लब कनखल ने पंतजलि योगधाम में किया छात्रों को भोजन वितरण उत्तरदायित्व के साथ समर्पण का प्रतीक है समाजसेवा-डा.विशाल गर्ग ह...