भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जनपद हरिद्वार में भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल

 हरिद्वार 12 फरवरी ( संजय वर्मा भाजपा चुनाव जिला मीडिया प्रभारी ) भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के संयोजन में संपूर्ण हरिद्वार जिले की विधानसभाओ  में ओबीसी समाज के स्टार प्रचारकों कैबिनेट मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र से सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष नायाब सिंह सैनी ,आध्यात्मिक विभूति स्वामी राम मुनि के साथ हरिद्वार की 11 विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग के विभिन्न वर्गो बिरादरियो  में बैठके आयोजित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य किया इसी श्रंखला में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत भोगपुर, फेरूपुर, शाहपुर, चिड़ियापुर, मीठी बेरी ,श्यामपुर कांगड़ी आदि क्षेत्र में में स्वामी यतिस्वरानंद के लिए किया प्रचार प्रसार किया भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में  रुड़की, मंगलौर ,खानपुर, झबरेड़ा ,कलियर ,भगवानपुर सहित विभिन्न विधानसभाओं में कश्यप ,गुर्जर, सैनी ,बंजारा ,नामदेव समाज ,प्रजापति समाज आदि वर्गो के बीच सघन जन अभियान चलाकर नुक्कड़ सभाएं कर समस्त ओबीसी  समाज को भाजपा के ध्वज तले लाने का कार्य किया गया,  जिसकी शुरुआत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा मैं सामाजिक बैठकों के आयोजन एवं जनसंपर्क अभियान के साथ हुआ।  जिसके अंतर्गत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र मेंओबीसी समाज की बैठक कमल दास कुटिया के महंत ओम प्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने स्वामी के यतीसवरा नंद के विकास कार्यों को आधार बनाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुरुक्षेत्र सांसद नयाब सिंह सैनी ने भी लाल ढंग क्षेत्र सहित हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में डोर टू डोर भ्रमण कर स्वामी यतीश्वरा नंद के लिए प्रचार किया।  रूडकी में  ओबीसी समाज के प्रबुद्ध जनों से  अपील करते हुए राकेश गिरी ने   कहा कि विगत 5 वर्षों में विधायक प्रदीप बत्रा ने  रूडकी  विधानसभा की तस्वीर बदल कर रख दी है  रूडकी में जो विकास आज दिखाई दे रहा है वह सब  भाजपा की देन है ।उन्होंने खान पुर  क्षेत्र के लोगों को स्मरण कराते हुए कहा कि जिन रपटों पर पुलो सडको पर चल रहे हो वो  विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन की देन है और जब से भाजपा सरकार आई है प्रदेश मेंअनेक विकास कार्य हो रहे हैं उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए ओबीसी समाज के लोगों को प्रेरित किया और इस बार रानी देवयानी सिंह को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। रानीपुर विधानसभा में विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंघानिया के संयोजन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल ,महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार ,सोशल मीडिया प्रभारी प्रदेश संजय वर्मा ,सैनी समाज के वरिष्ठ नेता मास्टर जगपाल सिंह ,संत मंडल आश्रम के महंत राम मुनि ,पार्षद लोकेश पाल  इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जन  और ओबीसी समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में बैठक में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भगवानपुर विधानसभा में  कैबिनेट मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद नायाब सिंह सैनी ने ओबीसी समाज के लोगों को एक सूत्र में बंध कर पुणः






उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...