कुँवरानी देवयानी सिहं को टिकट देकर भाजपा ने किया नारी शक्ति का सम्मान


 खानपुर विधानसभा से टिकट मिलने के बाद देवयानी सिंह ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान 

रुड़की 22 जनवरी (संजय सैनी वरिष्ठ संवादाता गोविंद कृपा रुड़की )

खानपुर विधानसभा से इस बार  देवयानी सिंह का टिकट हुआ है और उन्होंने खानपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है उन्हें भाजपा के दोनों मंडल अध्यक्षों और उनकी पूरी टीम का सहयोग मिल रहा है पूर्व में पदाधिकारी रहे ठाकुर चंदन सिंह, जितेंद्र पुंडीर, बृजेश त्यागी ,अनिल लोहानी , भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष  प्रदीप सिंह पाल  सहित मोहनपुरा क्षेत्र में देवयानी सिंह ने घर-घर जाकर भाजपा के समर्थकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की वही उन्हें पूरी खानपुर विधानसभा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है कार्यकर्ता और महिलाएं विशेषकर इस बार नारी शक्ति का सम्मान करने पर पार्टी संगठन के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं ।पूर्व में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे ठाकुर चंदन सिंह ने कहा कि इस बार खानपुर विधानसभा में जो परिवर्तन हुआ है उसके सुखद परिणाम निकलेंगे ।उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार महिला शक्ति को टिकट देकर महिलाओं का सम्मान किया है वहीं दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी संजय सैनी ,सुनील सैनी ,मंडल अध्यक्ष विकास पाल ,खानपुर मंडल से राहुल गोयल ,सुधीर विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे चरण सिंह चौहान



आदि ने भाजपा प्रत्याशी कुँव रानी देवयानी सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...