भगवानपुर मैं भाजपा को एक और झटका



 भगवानपुर में भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा 


भगवानपुर 20 जनवरी( कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवानपुर )भगवानपुर में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुनील बंसल ने जिला भाजपा अध्यक्ष से खफा होकर अपनी संपूर्ण कार्यकारणी और मोर्चों के साथ इस्तीफा दे दिया है । सोशल मीडिया पर जारी अपने पत्र में उन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष  डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान  पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के मुख्य कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर गैर भाजपा दलों से आए हुए लोगों पर विश्वास जताया और भगवानपुर में भाजपा को कमजोर करने का काम किया। भगवानपुर में इस सामूहिक इस्तीफे को मास्टर सत्यपाल से जोड़कर देखा जा रहा है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि मास्टर सत्यपाल इस बार भगवानपुर में भाजपा की सीट निकाल पाएंगे या नहीं लेकिन चुनाव से ऐन  पहले यह सामूहिक इस्तीफा सुबोध राकेश के बसपा में  जाने के बाद भाजपा के बिखरे कुनबे की कहानी साफ कह रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...