वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र अरोड़ा ने थामा भाजपा का दामन

 *वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र अरोड़ा ने थामा भाजपा का हाथ*

 हरिद्वार 22 जनवरी (वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार )बिलकेश्वर कॉलोनी स्थित भवन में एक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नगर विधायक श्री मदन कौशिक जी के अनुज श्री मुकेश कौशिक ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समाजसेवी लायंस क्लब मंदाकिनी हरिद्वार के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष श्री महेंद्र अरोड़ा को पटका पहना कर भाजपा में अभिनंदन एवम स्वागत किया। इससे पूर्व श्री महेंद्र अरोड़ा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे। स्वागत करते हुए श्री मुकेश कौशिक ने कहा कि श्रो महेंद्र अरोड़ा को भाजपा संगठन में उचित दायित्व दिया जाएगा तथा हमें विश्वास है कि श्रो महेंद्र अरोड़ा वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा में अपना दायित्व निभाएंगे एवम हरिद्वार विधानसभा से श्री मदन कौशिक जी को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य करेंगे। महेंद्र अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा चुनाव जिला मीडिया प्रभारी संजय वर्मा, लक्सर विधानसभा में चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नाथीराम ,सुशील राज राणा ,वीरेंद्र शर्मा ,भाजपा पार्षद दल के उप नेता अनिरुद्ध भाटी ,



विदित शर्मा सहित भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी और भाजपा में आने पर उनका स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...