सरिता आर्य ने थामा भाजपा का दामन

 देहरादून 17 जनवरी( जेके रस्तोगी संवाददाता गोविंद कृपा देहरादून  ) महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व में नैनीताल से विधायक रही  सरिता आर्य  ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा,  व प्रदेश महामंत्री वंदना  गुप्ता  आदि ने भी कांग्रेस के अंदर महिलाओं की उपेक्षा किए जाने के चलते भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहां की


सरिता आर्य के आने से पार्टी संगठन को निश्चित ही मज़बूती मिलेगी एवं नैनीताल ज़िले के कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भी उत्पन्न होगी। 




No comments:

Post a Comment

Featured Post

ग्रामीणों ने वेद मंदिर पहुंचकर किया मुख्यमंत्री का आभार प्रकट

इब्राहिमपुर गांव से हरिद्वार—रुडकी हाईवे को जोड़ने वाली सड़क निर्माण को जारी हुआ बजट — पूर्व कैबिनेट मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर ...