भाजपा ओबीसी मोर्चा ने रुड़की में फूंका केरल के मुख्यमंत्री का पुतला

 भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में केरल के मुख्यमंत्री का फूंका गया पुतला 





रुड़की 21 दिसंबर( अनिल लोहानी संवादाता गोविंद कृपा रूडकी  ) केरल सरकार के दमनकारी कार्यों के खिलाफ आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल के नेतृत्व में केरल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। यहां यह बताते।  चले कि केरल मे सरकार लगातार हिंदुओं का दमन कर रही है वहां पर आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं संघ के कार्यकर्ताओं और हिंदू पुजारियों की हत्या हो रही है ।जिनका मूक समर्थन केरल की विजयन  सरकार कर रही है। कल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता की गला काट कर हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अर्जुन मुखिया, डॉ प्रदीप कुमार ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय सैनी, सुनील सैनी ,पदम प्रजापति ,डॉ दीपक कुमार आदि ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केरल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

कल तीर्थ नगरी में मनाई जाएगी जगतगुरु आद्य भगवान शंकराचार्य जी की जयंती

तीर्थ नगरी हरिद्वार में शुक्रवार को मनाई जाएगी जगदगुरु आद्य शंकराचार्य जयंती  श्री जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के कार्यालय मानव कल...