शाबाश अदिति अशोक


 जब भारत के लोग शूटिंग, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, कुश्ती, बैडमिंटन जैसे खेलों में पदक की उम्मीद लगाए बैठे थे, तब एक 23 साल की लड़की चुप चाप अपना खेल खेले जा रही थी। 

भारत एक पदक से दो, फिर तीन, फिर चार, फिर 5 पदक जीत गया, तब जाकर भारत के लोगों को पता चला कि 2 राउंड के बाद भारत की अदिति अशोक गोल्फ में दूसरे नंबर पर चल रहीं हैं।

फिर तीसरे राउंड में बीते कल अदिति दूसरे नंबर पर ही रहीं और आज भी सुबह पहले संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थीं फिर दूसरे पर और फिर संयुक्त रूप से तीसरे पर। मगर 18 वां होल आते आते विरोधियों ने बढ़त बनाई और वे चौथे स्थान पर खिसक गईं। अंतिम होल पर अगर वो under par 1 भी करती तो संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहतीं, मगर ऐसा ना हो सका और उन्होंने चौथे स्थान पर फिनिश किया और वे पदक से जरा जरा सा चूक गईं।

वो भारत जिसमें लोग कभी गोल्फ देखते भी नहीं, देखना तो दूर, स्कोर देखना भी नहीं जानते उस भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहीं, बहुत बड़ी बात है।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

भू माफियाओं ने किया कब्जे का प्रयास ,पुलिस ने किया विफल व्यापारियों ने जताया आभार

जमीन पर कब्जे के प्रयास को नाकाम करने पर व्यापारियों ने जताया पुलिस का आभार पीड़ितों के समर्थन में आए व्यापारी हरिद्वार, 9 अप्रैल। आर्यनगर चौ...