भाजपा ओबीसी मोर्चे ने शिव प्रकाश भाई साहब के जन्मदिन पर किया अनुष्ठान

 भाजपा ओबीसी मोर्चे ने किया राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के जन्मदिन पर गंगा पूजन, यज्ञ

भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश 

अध्यक्ष राकेश गिरी के सानिध्य में शीतला माता मंदिर घाट पर आयोजित किया गया यज्ञ पूजन

हरिद्वार 1 अगस्त  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन  महामंत्री शिव प्रकाश भाई साहब के जन्मदिन पर भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि के सानिध्य में जिला ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल के संयोजन एवं महामंत्री डा0 प्रदीप कुमार के संचालन में कनखल स्थित शीतला माता मंदिर के गंगा घाट पर उनकी दीध्र आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर यज्ञ, गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक एवं पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश वर्मा, जिला मंत्री लोकेश पाल, भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी शिवम् राजपूत, संजय वर्मा ,रवीन्द्र काला एवं भाजपा ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति प्रोफेसर महावीर अग्रवाल का हुआ निधन

हरिद्वार 17 मार्च गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य एवं उपकुलपति व पूर्व कुलसचिव जाने-माने संस्कृत के वैदिक विद्वान...