नरेश बंसल ने किया पार्षदो के कक्षो का उद्घाटन



रूडकी 14 जून (अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रूडकी)    नगर पालिका रुड़की के प्रांगण में  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल  द्वारा नगर पार्षदों के लिए बनाए गए कमरे का उद्घाटन किया गया।  इस अवसर पर यज्ञ  हवन  कार्यक्रम किया गयाl इसी दौरान  मेयर गौरव गोयल  द्वारा ही अपने कमरे का नवीनीकरण कराया गया जिससे कि एक साथ बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना जा सके और उसका निवारण तुरंत करने का प्रयास किया जा सकेl

इसी कड़ी में  नरेश बंसल  ने नगर के मेयर गौरव गोयल द्वारा रुड़की के विकास के कार्यों की प्रति उनकी  प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता  जताईl उन्होंने उनके द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों एवं पार्षदों के प्रति अच्छा भाव रखने के लिए उनकी प्रशंसा की और रुड़की के विकास के लिए सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर आगे चलते हुए इसी तरह कार्य करने की सलाह दी इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेl

No comments:

Post a Comment

Featured Post

प्रजापति समाज ने संत मंडल आश्रम में की बैठक

राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होगा प्रजापति समाज  संत मंडल आश्रम में हुई विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के लोगों की सामाजिक चिंतक बैठक   देहरा...