विकास कुमार झा बने एनयूजे (इंडिया) हरिद्वार के जिला संयोजक
युवा पत्रकार बनेंगे जिला में पत्रकारों की आवाज
हरिद्वार 19 जून
( विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार )
पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया ) ने हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र में भी संगठन का विस्तार करना शुरु कर दिया है। वरिष्ठ पत्रकार विकास कुमार झा को एनयूजे इंडिया जिला हरिद्वार का जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है। एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया ने उत्तराखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा को जिम्मेदारी देकर नियुक्ति की है। रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि सदस्यता अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष काशीराम सैनी, रुड़की अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज एवं पथरी से पुष्पराज धीमान को भी जोड़ा गया है।
जो पूरे जिले में सदस्यता अभियान को गति देंगे। गौरतलब है कि विकास कुमार झा लंबे समय से यूनियन में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में जिला हरिद्वार में दैनिक वीर अर्जुन में जिला ब्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। इस मौके पर राम चन्द्र कन्नोजिया ने कहा कि जुलाई के अंत तक जिला हरिद्वार में सदस्यता पूर्ण कर ली जाएगी और उसके बाद इकाई का गठन किया जाएगा। अपनी नियुक्ति के बाद विकास कुमार झा ने कहा कि एनयूजे इंडिया की ओर से जो भी आदेश व निर्णय आएंगे उनका पालन किया जाएगा। जिले के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शीघ्र ही शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होने अपनी नियुक्ति के लिए नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महामंत्री प्रसन्ना मोहंती, राष्ट्रीय संगठन सचिव आनंद राणा, उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार त्यागी तथा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह का आभार जताया है। उन्होने कहा कि उनको जो भी दायित्व मिला है उसको वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और हर छोटे बडे पत्रकार की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को शासन व संगठन के समक्ष उठाएंगे।
No comments:
Post a Comment