डा0 विशाल गर्ग के साथ समाजसेवियो ने रोपित किये पौधे

*पर्यावरण की सुरक्षा हम का दायित्व : डॉ. गर्ग* 


हरिद्वार 5 जून (रजत अरोड़ा संवाददाता गोविंद कृपा ज्वालापुर)



पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति के तत्वाधान में सिंहद्वार के पास गंग नहर पटरी पर पौधरोपण किया गया। पीपल,बरगद,बेल व जामुन के पौधों का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर समिति के संरक्षक डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी हम सब ने देखी है। विकास के नाम पर लगातार पेड़ों को काटा जा रहा है। जिस कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। आज पर्यावरण दूषित होने कारण समाज मे कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति के अध्यक्ष पंडित विनोद मिश्रा ने कहा की समिति पौधरोपण के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि पीपल, वट,बेल व जामुन के पौधे लगाकर इनके संरक्ष्ण की जिम्मेदारी समिति की होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील प्रजापति ने कहा कि   पेड़ लगाए, जीवन बचाएँ। इसी सिद्धान्त को लेकर आगे चला जाएगा तभी भविष्य सुरक्षित होगा। इस मौके पर समिति के महामंत्री अमित शर्मा, युवा भाजपा नेता संगीत मदान, मनोज ठाकुर,साजन कुमार आदि मुख्य थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आयुर्वैदिक कॉलेजो के शिक्षकों ,कर्मचारियों ने किया वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन चिकित्सा कार्य छोड़कर अन्य कार्यों का किया बहिष्कार

हरिद्वार 28 जून आयुर्वेद विश्वविद्यालय टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुकुल,ऋषिकुल एवं मुख्य परि...