प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने राम मंदिर के लिए समर्पित किये इक्यावन हजार
हरिद्वार 17 फरवरी श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान के अन्तर्गत आज विहिप के संरक्षक दिनेश चंद्र, केंद्रीय मंत्री विहिप अशोक तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री अजय आर्य प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पहुँचें जँहा पर आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश और कोठारी स्वामी विपुल विद्यावाचस्पति ने विहिप के पदाधिकारीयो का स्वागत किया और महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने आश्रम की ओर से भगवान राम के मंदिर निर्माण हेतु इक्यावन हजार रुपये समर्पित किये।
No comments:
Post a Comment