पद्मश्री पर्वतारोहणी संतोष यादव ने संतजनो के सानिध्य में मनाया छठ पूजा पर्व श्री त्रिपुरा योग आश्रम कनखल के निजी गंगा घाट पर स्वामी शारदा नंद और स्वामी नरसिंह तीर्थ महाराज के सानिध्य में डूबते सूरज को अर्घ दे कर की छट पूजा की शुरुआत हरिद्वार 20 नवम्बर (अनीता वर्मा वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) भारत में महिलाओं के साहस और शौर्य की प्रतीक , पर्वतारोहण में तीन बार माउंट एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व और दो बार एवरेस्ट फतह करने वाली पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित संतोष यादव ने कनखल स्थित त्रिपुरा योग आश्रम के निजी घाट पर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शारदा नंद गिरि जी महाराज और स्वामी नरसिंह तीर्थ महाराज के सानिध्य में छट पूजा का आयोजन किया जिसमें प्रथम दिवस गुरुवार को खरना और शुक्रवार को सांयकाल अस्त होते सूर्य भगवान को अर्घ देकर उपवास आरंभ किया उनकी सहयोगी के रूप में रशमि झा ने सभी धार्मिक गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर संतोष यादव के पति, पुत्री और पुत्र , श्री त्रिपुरा योग आश्रम ट्रस्ट के सचिव अशोक राणा, स्वामी दर्शना नंद गिरि महाराज, समाजसेवी ़विकास झा, संजय वर्मा, संतोष कुमार, आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भू माफियाओं ने किया कब्जे का प्रयास ,पुलिस ने किया विफल व्यापारियों ने जताया आभार

जमीन पर कब्जे के प्रयास को नाकाम करने पर व्यापारियों ने जताया पुलिस का आभार पीड़ितों के समर्थन में आए व्यापारी हरिद्वार, 9 अप्रैल। आर्यनगर चौ...