11अटूबर रूडकी/मंगलौर (अनिल लोहानी संवाददाता गोविंद कृपा रूडकी) नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के जिला युवा समन्वयक हिमांशु सिंह राठौर के निर्देशानुसार महात्मा गांधी जी की 151 वी जयंती के वर्ष में नारसन ब्लॉक के नारायणपुर गांव में नेहरू युवा मंडल अकबरपुर ढाढेकी के सदस्यों ने शिव मंदिर पर स्वछता अभियान चलाया जिसमे नेहरू युवा मंडल अकबरपुर के अध्यक्ष आशीष कुमार नारसन ब्लॉक से एन०वाई०वी० अनुराग सैनी एवम सानू सैनी चेतन सैनी सिद्धार्थ सैनी अतुल सैनी त्रिवेश सैनी आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी का कहना था कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास है इस विचार को सकार करते हुए हमारे मंडल ने मंदिरो, महापुरुषो के स्मारको और स्कूलो में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आरम्भ किया है जो एक सप्ताह तक चलेगा।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

ग्रामीणों ने वेद मंदिर पहुंचकर किया मुख्यमंत्री का आभार प्रकट

इब्राहिमपुर गांव से हरिद्वार—रुडकी हाईवे को जोड़ने वाली सड़क निर्माण को जारी हुआ बजट — पूर्व कैबिनेट मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर ...