मानव कल्याण आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी कल्याणा नंद सरस्वती जी महाराज की प्रबल इच्छा को आज उनके शिष्य और वर्तमान आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशा नंद सरस्वती जी महाराज ने पूरा करते हुए स्वामी जी के जीवन काल से ही और उनही के द्वारा बनायी गई आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के कार्यालय के लिए अलग से बनाये गये कक्ष का जीर्णोद्धार करवा कर आज मानव कल्याण आश्रम के संरक्षणक परम पूज्य जगद् गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज, आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के अध्यक्ष म0म0 स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज, ट्रस्टी महंत रविन्द्र पुरी जी के करकमलो से उद्घाटित करवा कर पूर्ण किया। इस अवसर पर आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज जो इस पुण्य कार्य के सूत्रधार रहे उनके संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी, स्वामी कमलानंद, श्री महंत विनोद गिरि, श्री महंत धीरेन्द्र पुरी, श्री महंत ललितानंद गिरि , महंत प्रकाशा नंद, आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पधारे संतजनो का स्वागत आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशा नंद, प्रबंधक विनित गिरि, सर्वजीत मिश्रा, संजय वर्मा एंव विप्रजनो ने किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

वरिष्ठ भाजपा नेता मथुरादत जोशी ने की पत्रकार वार्ता

हरिद्वार 29अप्रैल प्रेस क्लब हरिद्वार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें प्रेस को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता...