हिन्दी पत्रकारिता के प्रकाश पुंज थे अश्विनी चोपड़ा : भक्त दुर्गादास
👉 सामाजिक संगठनों ने लाल माता मंदिर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर दिवंगत अश्विनी चोपड़ा को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि
हरिद्वार, 20 जनवरी। पूर्व सांसद व पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी चोपड़ा के निधन पर उत्तरी हरिद्वार स्थित लाल माता मंदिर वैष्णो देवी गुफा में सामाजिक संगठनों ने श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर अश्विनी चोपड़ा को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
समाजसेवी भक्त दुर्गादास ने कहा कि अश्विनी चोपड़ा जहां जिम्मेदार पत्रकार थे वहीं संवेदनशील समाजसेवी भी थे। वह हिन्दी पत्रकारिता के प्रकाश पुंज थे। उन्होंने सदैव पत्रकारिता को मिशनरी भाव से करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव व सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने का कार्य किया। भक्त दुर्गादास ने कहा कि वह लेखनी के धनी नहीं नहीं अपितु दिल के भी राजा थे। समाज के वंचितों, वरिष्ठजनों व सिक्ख दंगों के पीड़ितों के लिए उन्होंने अपनी धर्मपत्नि किरण चोपड़ा के साथ मिलकर ऐतिहासिक कार्य किया।
नेशनल मीडिया क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि दिवंगत अश्विनी चोपड़ा जी ने पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्हांेने अपनी लेखनी के माध्यम से जहां हिन्दू, सिक्ख एकता को बढ़ावा दिया वहीं राष्ट्रविरोधी शक्तियों के मंसूबों पर कड़ा प्रहार करते हुए देश की युवा पीढ़ी को सार्थक संदेश देने का कार्य किया। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जब राष्ट्रविरोधी शक्तियां देश में हिन्दू-सिक्खों को आपस में लड़ाकर अलगाववाद का बीज बोने का कार्य कर रही थी तब अश्विनी चोपड़ा ने अपनी बेबाक लेखनी से राष्ट्रवाद का संचार किया यही नहीं अपने समाचार पत्र के माध्यम से उन्हांेने जनसेवा प्रकल्पों को प्रारम्भ कर पत्रकारिता जगत की गरिमा को बढ़ाने का काम किया।
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गिरि व संजय वर्मा ने कहा कि निर्भीक पत्रकारिता का एक सितारा अस्त हो गया है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्रवाद व भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया। उनका तीर्थनगरी हरिद्वार से विशेष लगाव था।
श्रीरामलीला समिति भूपतवाला के महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि अश्विनी चोपड़ा व उनका परिवार सदैव राष्ट्र के उत्थान व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहा। उनका निधन पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति है।
इस अवसर पर समाजसेवी ओपी बंसल, एडवोकेट राजेन्द्र राजावत ने कहा निष्पक्ष व निर्भिक पत्रकारिता का एक स्तम्भ ढह गया है। उनका निधन निसंदेह राष्ट्र की क्षति है।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कुलभूषण शर्मा, सूर्यकान्त शर्मा, गगन नामदेव, राजेन्द्र राय, महेश गौड़, अश्विनी, सकलदेव, हीरा पंडित, राकेश यादव, अनिल प्रजापति, पार्षद अनिल मिश्रा, विदित शर्मा, विनित जौली, अनिल वशिष्ठ, व्यापारी नेता अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, डॉ. श्यामलाल पुरी, गगन यादव, प्रदीप शर्मा, सुमित श्रीकुंज आदि ने दिवंगत अश्विनी चोपड़ा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।
No comments:
Post a Comment