*शीर्षक:- “जग में धूम मचा दो”*
जग में धूम मचा दो अब अपने भारत के नाम की,
जो जवानी देश के काम न आये ,वो जवानी किस काम की
विश्व गुरु कहलाता भारत अब भी पूजित होता है,
नफ़रत की दीवार तोड़कर शांति बीज का बोता है |
भारत की रक्षा में यौवन फिर चिंता किस काम की,
जग में धूम मचा दो अब, अपने भारत के नाम की |
- डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक🌹
https://www.znews365.com/2020/01/Ramesh-pokhriyal-Nishank.html
No comments:
Post a Comment