महंत बने दुर्गेशा नंद

मानव कल्याण आश्रम के महंत पद पर आसीन हुए स्वामी दुर्गेश नन्दन जी महाराज
हरिद्वार  मानव कल्याण आश्रम के स्थापक ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणानंद जी महाराज के परम शिष्य स्वामी दुर्गेश नन्दन जी महाराज को समस्त ट्रस्टीयो ,संत समाज की सहमति से आज आश्रम के महंत पर सन्यास परम्परा के अनुसार आसीन किया गया। आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के संयोजन एवं ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी के संचालन में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में आश्रम के मुख्य न्यासी महंत रविन्द्र पुरी, स्वामी देवानन्द सरस्वती, जय राम आश्रम पीठाधिश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, थाना राम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, बडा अखाड़ा उदासीन के मुकामी महंत दामोदर दास, स्वामी कमाल नंद, महंत बाबा कमाल दास, महंत धीरेन्द्र पुरी, पार्षद विनित जौ़ली, समाज सेवी संजय वर्मा, अर्पित मिश्रा, आदि ने स्वामी दुर्गेश नन्दन जी महाराज को तिलक चादर दे कर मानव कल्याण आश्रम के परमाध्यक्ष पद पर आसीन किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भारी बारिश में डीएम एस एस पी ने जवानों का बढ़ाया हौसला कांवड़ियों को बांटे फल

* भारी बारीश के बीच कांवड़ मार्ग एवं सिटी क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे डीएम एवं एसएसपी* *अलकनंदा तिराहे सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर जवानों ...