उधम सिंह नगर जिले में सक्षम ने किया लोगों को मतदान के लिए प्रेरित



उधम सिंह नगर 9 अप्रैल *जिला ऊधम सिंह नगर में सक्षम प्रांत अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव 2024, चुनाव पर्व में मतदाताओं को वोट डालने हेतु जागरूकता अभियान के तहत किया, रूम बैठकों के आयोजनों का शुभारंभ :----*

जिला ऊधम सिंह नगर सक्षम कार्यालय में आज दिनांक 8 अप्रैल 2024 को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रांत अध्यक्ष सक्षम ललित पंत ने रूम बैठकों का आयोजन कर  मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान  करने हेतु रूम बैठकों  के आयोजन करने के निर्देश दिए।

 सक्षम के मातृ- संगठन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव - 2024 में दिव्यांगों , वृद्धजनों व अन्य  तटस्थ मतदाताओं को अपने वोट का प्रयोग करने हेतु ,   जागरूकता अभियान चला कर उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करें।

 प्रांत अध्यक्ष सक्षम ने जिला ऊधम सिंह नगर स्थित प्रांत, जिला, नगर दायित्वधारियों एवं कार्यकर्ताओं को मातृ- संगठन के निर्देशन का अनुपालन कर, इस चुनाव पर्व में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन

किया ।

 सक्षम कार्यकर्ताओं के माध्यम से  *एक कार्यकर्ता 30 दिव्यांग परिवारों से संपर्क कर उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करने में सक्षम कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका को रेखांकित किया* , इसके साथ ही उन्होंने जिला ऊधम सिंह नगर में रूम बैठकों के आयोजन का भी शुभारंभ किया ।

 जिला सक्षम कार्यालय ऊधम सिंह नगर में आज दिनांक 8 अप्रैल 2024 को रूम बैठकों के सफल आयोजन हेतु  रणनीति बनाने पर चर्चा की गई ।

बैठक की अध्यक्षता सक्षम जिला अध्यक्ष महेश चंद पन्त की एवं संचालन नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सक्षम प्रांत  अध्यक्ष श्री ललित पंत जी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों एवं अन्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने हेतु सक्षम कार्यकर्ताओं एवं दायित्वधारियों से जिला उधम सिंह नगर के अंतर्गत, अधिक से अधिक रूम बैठकों का आयोजन करने का आवाहन किया ।

श्री ललित पंत ने  कहा सरकार  दिव्यांग बृद्धजनों , अशिक्षित व पिछड़े वर्ग के ऐसे हजारों मतदाताओं को इस चुनाव -पर्व में भागीदारी निभाने के लिए कई प्रकार की सहायता एवं सुविधाएं प्रदान कर रही है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान केंद्रों तक पहुंचने में अक्षम दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाताओं को दिव्यांग केंद्रों तक पहुंचाने हेतु दिव्यांगों को व्हीलचेयर की सुविधा देने तथा ऐसे दिव्यांग जो मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ है, उनके लिए परिवहन की व्यवस्था भी की जा रही है। इसलिए यह अति आवश्यक है की सक्षम कार्यकर्ता, रूम बैठकों के माध्यम से दिव्यांगों , बुजुर्गों एवं अन्य मतदाताओं को इन सुविधाओं के विषय में अवगत करायें एवं उनकी कठिनाइयों का निराकरण कर और मतदान हेतु उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें । 

  श्री पंत ने सक्षम दायित्वधारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी ताल मेल बनाकर, संगठन के निर्देशानुसार दिव्यांगों, वृद्धजनों एवं अन्य मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केदो में पहुंचाने हेतु ,अपने स्तर से हर संभव सहयोग की अपील की है।         प्रतीकात्मक  रूम बैठक में श्रीमती उमा जोशी, सुधीर वासन, ओम प्रकाश , सोनू, हर्षित पन्त, खुशी रानी, चंद्रिका आशा मुंजाल आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आर्य समाज मिर्जापुर पूरनपुर बालक बालिकाओं को यज्ञ करने के लिए कर रहा है प्रेरित

स्वामी नरेंद्र देव बालक बालिकाओं को कर रहे हैं संस्कारित लक्सर 27 जुलाई  ( पवन आर्य ) आर्य समाज मिर्जापुर पूरनपुर में  यज्ञ का आयोजन  पुरोहि...