प्रोफेसर सुनील बत्रा को मिला प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड

हरिद्वार 29 अक्टूबर ( आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार ) डी आई टी युनिवर्सिटी देहरादून में आयोजित  देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के तकनीकी सत्र में प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा जी को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रो सुनील कुमार बत्रा जी को इस सम्मान हेतु प्रदेश भर के  उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नॉन प्रोफेशनल संस्थानों में से चुना गया। प्रोफेसर बत्रा जी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों तथा प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता हेतु प्रदान किया गया I प्रोफेसर बत्रा जिनको पूर्व में भी अनेकों प्रकार के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है,  हरिद्वार के प्रतिष्ठित संस्थान एस एम जे एन पी जी कॉलेज में पिछले 6 वर्षों से प्राचार्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रो. बत्रा  को पूर्व में भी उत्तराखंड गौरव सम्मान, हरिद्वार गौरव सम्मान, गणेश विद्यार्थी सम्मान द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका हैं। पिछले वर्ष एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार को प्रदेश का वाणिज्य विषय का सर्वश्रेष्ठ संस्थान भी चुना गया था। कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मंहत रविन्द्र पुरी ने डॉ बत्रा की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण कालेज परिवार को अपनी बधाई दी है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा एस एम जे एन पी जी कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने आज डी आई टी युनिवर्सिटी देहरादून में आयोजित  देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के तकनीकी सत्र में श्री देव सुमन  विश्व विधालय के कुलपति प्रो एन के जोशी को वाइस चांसलर ऑफ द ईयर अवार्ड  एवं प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा को प्रिंसिपल आफ दा ईयर अवार्ड मिलने पर बहुत बहुत बधाई दी। प्रो सुनील कुमार बत्रा जी को इस सम्मान हेतु प्रदेश भर के  उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नॉन प्रोफेशनल संस्थानों में से चुना गया। प्रोफेसर बत्रा जी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों तथा प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता हेतु प्रदान किया गया I प्रोफेसर बत्रा जिनको पूर्व में भी अनेकों प्रकार के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है,  हरिद्वार के प्रतिष्ठित संस्थान एस एम जे एन पी जी कॉलेज में पिछले 6 वर्षों से प्राचार्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रो. बत्रा  को पूर्व में भी उत्तराखंड गौरव सम्मान, हरिद्वार गौरव सम्मान, गणेश विद्यार्थी सम्मान द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका हैं। पिछले वर्ष एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार को प्रदेश का वाणिज्य विषय का सर्वश्रेष्ठ संस्थान भी चुना गया था। वहीं दूसरी ओर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी को वाइस चांसलर ऑफ द ईयर अवार्ड विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति तथा एक प्रदेश एक प्रवेश को सुचारू रूप से लागू करने एवं सत्र नियमित करने के प्रयासों हेतु दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस फैला रही है भ्रम डॉ विशाल गर्ग

  बाबा केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस-डा.विशाल गर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ हरिद्वार, ...