एसएम जे एन महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने सुनी मन की बात

 *महाविद्यालय में हुआ मन की बात के 104वें ऐपिसोड का सीधा प्रसारण*

*मन की बात से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी का आयोजन*

*श्री महन्त ने किया नव-आगन्तुक छात्र-छात्राओं से संवाद*

*चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी व इसरो की समस्त टीम को किया साधुवाद प्रेषित* 

*हरिद्वार 27 अगस्त, ( आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार )



*एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज* में आज *आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ* द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड के सीधा प्रसारण का आयोजन श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की अध्यक्षता में किया गया। 

श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए बताया कि उनका मन की बात द्वारा आम जन में आत्मविश्वास जगाने का यह प्रयास आज एक बड़े जन आन्दोलन का रूप ले चुका है। श्री महन्त ने चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी व इसरो की समस्त टीम को साधुवाद प्रेषित किया। 

काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में महाविद्यालय निरन्तर न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि काॅलेज की प्रतिभायें लगातार प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय को गौरवान्वित कर रही हैं। प्रो. बत्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाविद्यालय पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी निरंजनी सुपर-33 परीक्षा का आयोजन करेगा और उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रतियोगिता हेतु निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में श्री महन्त  रविन्द्र पुरी महाराज के आदेशानुसार भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय इलैक्ट्रोनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा नाममात्र दरों पर प्रोफेशनल/ऐडआन कोर्स उपलब्ध करायेगा। 

मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कहे गये वक्तव्यों में से कुछ प्रश्न छांटकर एक  प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन मन की बात के तुरन्त बाद किया गया। इसमें सही उत्तर देने वाले विजयी छात्र-छात्राओं  में विशाल बंसल,  कु अपराजिता,  कु पिंकी वर्मा, राजन चौहान,  कु प्रिया,  कु जयोति पाल तथा  कु प्रियंका को श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज व काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा  नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के नव-आगन्तुक छात्र-छात्राओं से काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज द्वारा वार्ता की गयी, इसके उपरान्त समस्त छात्र-छात्राओं ने श्री महन्त  रविन्द्र पुरी जी के साथ मिलकर सेल्फी भी ली। 

कार्यक्रम का सफल संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय माहेश्वरी,  ने किया। डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, वैभव बत्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. रश्मि डोभाल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, श्रीमती हेमवती, विनीत सक्सेना, प्रिंस, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पल्लवी, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, भव्या भगत, साक्षी गुप्ता, डाॅ. वन्दना सिंह, डाॅ. पल्लवी, राजकुमार,  संजीत कुमार सहित काॅलेज के  नव-आगन्तुक छात्र-छात्रा में साहिल त्यागी, पार्थ गुप्ता, संस्कार, कृष्ण गोपाल, देव सैनी, अंकित राज चौधरी, राधिका वर्मा, कीर्ति, अंशिका प्रजापति, अंजली, आंकाक्षा, मेघा सिंह, गुंजन सहित सैकडों छात्र-छात्राओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात को बड़ी ही तल्लीनता से सुना।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस फैला रही है भ्रम डॉ विशाल गर्ग

  बाबा केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस-डा.विशाल गर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ हरिद्वार, ...