राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय जी का प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम हुआ आगमन



श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय जी का प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में हुआ आगमन


हरिद्वार 23 नवंबर  ( संजय वर्मा ) विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री माननीय चम्पत राय जी का हरिद्वार प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम मे आगमन हुआ  । प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज  ने उनका अभिनंदन किया। यहाँ आपको यह बताते चलें कि राम जन्मभूमि निर्माण का कार्य आपके दिशा निर्देश में तीव्र गति से चल रहा है।उनके साथ केंद्रीय धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख अशोक जी तिवारी सहित विहिप के पधाधिकारीगण रहे। माननीय चंपत राय जी के साथ भेंटवार्ता में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज ने राम जन्मभूमि निर्माण की प्रगति सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की चंपत राय जी के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का भी प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आगमन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति प्रोफेसर महावीर अग्रवाल का हुआ निधन

हरिद्वार 17 मार्च गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य एवं उपकुलपति व पूर्व कुलसचिव जाने-माने संस्कृत के वैदिक विद्वान...