हर दिन हर घर आयुर्वेद

  हरिद्वार 24 सितंबर (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय  हर्रावाला, देहरादून के दिशा निर्देशों के अनुपालन में  स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार द्वारा 7 वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम *हर दिन  हर घर  आयुर्वेद* के अंतर्गत साप्ताहिक


कार्यक्रम *आयुर्वेद फॉर मिलेनियल्स* विषय पर  बी. ए. एम. एस. छात्र  एवं छात्राओं के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक स्वस्थवृत्त एवं  योग विभाग  के विभागाध्यक्ष डॉ  शोभित कुमार वार्ष्णेय ने आयुर्वेद फॉर मिलेनियल्स विषय के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर  आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता एवं युवाओं के लिए आयुर्वेद क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद कार्यक्रम सह संयोजक स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के योगाचार्य डॉ  ज्ञान प्रकाश सिंह ने युवाओं को आयुर्वेद एवं  योग में वर्णित संयमित दिनचर्या एवं आहार  नियमों को पालन करने हेतु प्रेरित किया एवं वर्तमान समय में आयुर्वेद एवं योग क्षेत्र में रोजगार परित  होने वाली सम्भावनाओं पर  अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में डॉ शोभित कुमार वार्ष्णेय ने प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र, छात्राओं एवं डॉ  ज्ञान प्रकाश सिंह का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।इस प्रोग्राम का संचालन डॉ शोभित कुमार वार्ष्णेय,एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष स्वस्थवृत्त  एवं योग विभाग द्वारा किया गया। यह आयोजन कार्यक्रम संरक्षक माननीय कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, प्रो (डॉ) सुनील कुमार जोशी; कार्यक्रम मुख्य संयोजक प्रो (डॉ )दिनेश चन्द्र सिंह ,निदेशक ऋषिकुल परिसर,हरिद्वार  के मार्गदर्शन में संपन्न कराया  गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य भगवान की मनाई गई जयंती

संत समाज के पावन सानिध्य में मनाई गई जगदगुरु आद्य शंकराचार्य जयंती  शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन के साथ प्रारंभ हुआ जयंती समारोह  हरिह...