भाजपा सप्त ऋषि मंडल की कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन


 *धामी सरकार ने 100 दिनों में लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय: मदन कौशिक*

हरिद्वार 30 जून (वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भाजपा सप्त ऋषि मंडल की मंडल कार्यकारिणी के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज धामी सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं इन 100 दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उसके लिए देश के सभी कार्यकर्ता उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। जिसने लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से संवाद बना रहता है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और लगातार देश की जनता का आशीर्वाद भी भारतीय जनता पार्टी को बढ़ते हुए आंकड़ों के साथ मिला है उन्होंने कहा लेकिन बढ़ते हुए जनादेश के कारण कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करें भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्य समिति के मुख्य वक्ता विकास तिवारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का वृत्त निवेदन लिया और कहा कि जिस प्रकार से बूथ सशक्तिकरण अभियान का कार्य जोरों पर चल रहा है सेवा सुशासन और जनकल्याण पर्व को हमने संपन्न किया है वहीं आगामी दिनों में हरेला पर्व का कार्यक्रम भी शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होना है ।भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जहां बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी कार्यकर्ता पार्टी के विचार को लेकर काम करते हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी बिना मंडल अध्यक्ष को सूचित किए कार्यसमिति से अनुपस्थित है उनको नोटिस भेजे जाएंगे और उनसे जवाब तलब किया जाएगा । कार्यसमिति की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने किया संचालन मंडल महामंत्री तरुण नैयर द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

गायत्री विद्यापीठ के होनहारों ने लिया डॉक्टर प्रणव पांडया एवं शैल दीदी से आशीर्वाद

  गायत्री विद्यापीठ के टॉपरों ने गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से लिया आशीर्वाद हरिद्वार 15 मई। सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा के परिणाम देख गायत्री व...