डॉक्टर सरस्वती पाठक एस एम जें एन पीजी कॉलेज से हुई सेवानिवृत्त

 गुरू माँ 32वर्षों की सेवा के पश्चात् आज हुई सेवानिवृत्त

डॉ सरस्वती पाठक को मिला अवार्ड आफ एक्सीलेंस

हरिद्वार 31 मई,( आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) एस.एम.जे.एन.पी.जी. काॅलेज में आज संस्कृत विभागाध्यक्ष गुरु माँ के नाम से प्रसिद्ध डाॅ. सरस्वती पाठक 32 वर्षों की अनवरत सेवाओं के पश्चात्  आज सेवानिवृत्त हुई। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, पूर्व प्राचार्य 

डाॅ. ए.के. घिल्डियाल, मुख्य परीक्षा प्रभारी डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ सुषमा नयाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। 

काॅलेज की पूर्व छात्रा तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष डाॅ. संतोष चौहान ने अवसर पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के कार्मिकों के लिए गुरू



माँ का व्यक्तित्व प्रेरणास्पद तथा अनुकरणीय है। 

पूर्व प्राचार्य डाॅ. ए.के. घिडिल्याल ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर डाॅ. सरस्वती पाठक को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काॅलेज में अपनी सेवायें प्रदान की। डाॅ. घिल्डियाल ने उनके दीर्घायु की कामना की।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि डाॅ. सरस्वती पाठक ने 32 वर्ष पूर्व इस महाविद्यालय में अपनी सेवायें प्रदान करनी प्रारम्भ की थी। 32 वर्षों के इस लम्बे सेवाकाल में उन्होंने अपना अपार स्नेह और शिक्षा छात्र-छात्राओं को प्रदान की।  वे छात्र छात्राओं में गुरु माँ के नाम से ख्याति प्राप्त थी.वहीं वे काॅलेज कर्मचारियों के लिए भी सदैव तत्पर रही। डाॅ. बत्रा ने बताया कि एस.एम.जे.एन. काॅलेज ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश अथवा देश में हमारा काॅलेज  ऐसा काॅलेज बना जहाँ एक महिला को मुख्य अनुशासन अधिकारी का कार्यभार दिया गया, जिसका डाॅ. सरस्वती पाठक ने पूर्ण निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ निवर्हन किया। डाॅ. सरस्वती पाठक का दिशा-निर्देशन जीवन में मिलता रहे, इसकी ईश्वर से प्रार्थना की।  डॉ बत्रा ने कहा कि कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मंहत रविन्द्र पुरी ने उन्हें अवार्ड आफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया.

अंत में काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, डाॅ. सन्तोष चौहान, डॉ अवनीत कुमार घिलडियाल द्वारा काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया स्मृति-चिन्ह डाॅ. सरस्वती पाठक को भेंट किया गया। 

इस अवसर पर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. रेणु सिंह, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. शिवकुमार चैहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सहित काॅलेज के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा गुरू माँ डाॅ. सरस्वती पाठक को पुष्पमाला से स्वागत किया तथा उनके स्वस्थ स्वास्थ्य तथा लम्बी उम्र की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आर्य समाज मिर्जापुर पूरनपुर बालक बालिकाओं को यज्ञ करने के लिए कर रहा है प्रेरित

स्वामी नरेंद्र देव बालक बालिकाओं को कर रहे हैं संस्कारित लक्सर 27 जुलाई  ( पवन आर्य ) आर्य समाज मिर्जापुर पूरनपुर में  यज्ञ का आयोजन  पुरोहि...