वन बंधु राष्ट्रीय महिला समिति की अध्यक्ष ने लिया स्वामी दुर्गेशानंद महाराज से आशीर्वाद


 वन बंधु राष्ट्रीय महिला समिति की अध्यक्ष ने लिया स्वामी दुर्गेशानंद महाराज सेआशीर्वाद


ऋषिकेश2 मार्च (संजय वर्मा) ऋषिकेश के काली कम्बली वानप्रस्थ आश्रम में कल 3 मार्च से होने जा रहे सेमिनार में शामिल वन बंधु राष्ट्रीय महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता मालपानी एवं ईस्ट जोन की चेयर पर्सन शान्ता शारडा ने मानव कल्याण आश्रम हरिद्वार, बद्रीनाथके परमाध्यक्ष महंत स्वामी दुर्गेशानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर स्वामी दुर्गेशानंद महाराज ने कहा कि वन बंधु राष्ट्रीय महिला समिति गिरी वासियों, वनवासियों,वंचितो शोषितो को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है जो मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला समिति के द्वारा संचालित एक लाख एकल विद्यालय मानव सेवा की सफल कहानी स्वयं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन बंधु महिला राष्ट्रीय समिति देशभर में जो धर्म संस्कृतिऔर शिक्षा का प्रचार कर रही है वह एक प्रशंसनीय कार्य है।इस अवसर पर मानव कल्याण आश्रम हरिद्वार, बद्रीनाथ के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी ,समाजसेवी संजय वर्मा ,दिव्यम यादव,ने वन बंधु महिला राष्ट्रीय समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष  लता मालपानी एवं ईस्ट जोन के चेयर पर्सन शांता शारड़ा को  गंगा जली और प्रसाद भेंट कर  उन्हें ऋषिकेश में सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...