परम पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को गोविंद कृपा परिवार की ओर से शत शत नमन

 ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 

हरिद्वार 25 जून (अमर शदाणी संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को उनकी दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर राघव कुटीर हरिपुर कला में  भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जूनापीठाधिश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में संतजनो एवं वशिष्ठ विभूतियो ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव आई डी शास्त्री एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परमार्थ निकेतन ऋषि केश के संचालक स्वामी चिदानंद मुनि, श्री जय राम आश्रम संस्थाओ के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्म स्वरुप ब्रह्ममचारी, पंतलि विवि के प्रति कुलपति डा0 महावीर प्रसाद अग्रवाल, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती,  स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, महंत  विष्णु दास, महंत दुर्गा दास, महंत शिवानंद, महंत शिव पूजन वानप्रस्थी एवं भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारीयो ,महाराज श्री के शिष्यो




 सहित गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर आध्यात्मिक जगत की महान विभूती को नमन किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वरिष्ठ भाजपा नेता मथुरादत जोशी ने की पत्रकार वार्ता

हरिद्वार 29अप्रैल प्रेस क्लब हरिद्वार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें प्रेस को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता...