ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज की इक्कीस म ई को होगी षोडशी

 ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वरा नंद थे त्याग और तपस्या की मूर्ति :-साध्वी राज माता


सर्वेश्वर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सर्वेश्वरानंद के ब्रह्मलीन हो जाने के पश्चात उनके शिष्य महंत केशव चैतन्य के संयोजन में हो रहा है उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजन

ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज की इक्कीस म ई को होगी षोडशी 


हरिद्वार 18 म ई  सर्वेश्वर आश्रम के वयोवृद्ध  परमाध्यक्ष स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज के ब्रह्मलीन हो जाने के पश्चात उनके शिष्य महंत केशव चैतन्य के संयोजन एवं साध्वी राज माता के सानिध्य में ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज की आत्मा की शांति के लिए पन्द्रह दिवसीय पूजन अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा। जिसमें ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज को नमन करते हुए साध्वी राज माता ने कहा कि गुरू देव त्याग और तपस्या की मूर्ति थे जिन्होंने सारा जीवन धर्म के प्रचार प्रसार में व्यतीत किया। सर्वेश्वर आश्रम के महंत केशव चैतन्य महाराज ने बताया कि गुरूदेव की पुण्य स्मृति में प्रति दिन पूजन, अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है मंडली के संतजनो, फक्कडो, कुष्ठ रोगीयो को भोजन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि इक्कीस म ई को आश्रम में ब्रह्मलीन गुरूदेव स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज की षोडशी आयोजित की जाऐगी जिसमें संतजन उपस्थित होकर गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

कांवड़ियों की सेवा के लिए श्री मानव कल्याण आश्रम में शुरू हुआ अन्न क्षेत्र

कांवड़ियों की सेवा से भोले बाबा होते हैं प्रसन्न : महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती  श्री ललि...